लाइव न्यूज़ :

चेन्नई पहुंचे धोनी, आईपीएल अभ्यास शिविर नौ मार्च से

By भाषा | Updated: March 4, 2021 11:40 IST

Open in App

चेन्नई, चार मार्च चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र की तैयारी के लिये संभवत: नौ मार्च से शुरू हो रहे अभ्यास शिविर में भाग लेने यहां पहुंच गए हैं ।

भारत के पूर्व कप्तान बुधवार की रात यहां पहुंचे और पांच दिन पृथकवास में रहेंगे ।

सीएसके ने विमानतल पर धोनी की तस्वीर पोस्ट करके लिखा ,‘‘ थलाइवा । मास्क के भीतर की मुस्कान । सुपर नाइट । हैशटैग डैनकमिंग व्हिसल पोडू ।’’

भारत के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायुडू भी बुधवार को चेन्नई पहुंच गए जबकि टीम में शामिल तमिलनाडु के खिलाड़ी बाद में जुड़ेंगे ।

सीएसके के सीईओ के एस विश्वनाथन ने कहा कि शिविर नौ मार्च से शुरू होगा । उन्होंने कहा कि जो भी खिलाड़ी उपलब्ध होंगे, वे इसमें भाग लेंगे ।

उन्होंने कहा ,‘‘ खिलाड़ी पांच दिन पृथकवास पर रहेंगे जिसके बाद अभ्यास शुरू करेंगे । इसके अलावा तीन नेगेटिव टेस्ट आने जरूरी हैं ।’’

आईपीएल 14 के स्थान और कार्यक्रम की अभी घोषणा नहीं की गई है ।

चेन्नई ने हाल ही में हुई नीलामी में इंग्लैंड के हरफनमौला मोईन अली को सात करोड़ और कर्नाटक के हरफनमौला कृष्णप्पा गौतम को नौ करोड़ 25 लाख रूपये में खरीदा । इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा को 50 लाख रूपये में खरीदा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!