लाइव न्यूज़ :

Portugal Cristiano Ronaldo: 200 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी, 89वें मिनट में गोल दागकर मनाया जश्न, आइसलैंड को 1-0 से हराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 21, 2023 13:54 IST

Portugal Cristiano Ronaldo: पदार्पण के लगभग 20 साल बाद पुर्तगाल के लिए 200वें मुकाबले की शुरुआत से पहले गिनीज विश्व रिकॉर्ड्स ने 38 साल के रोनाल्डो को सम्मानित किया।

Open in App
ठळक मुद्देयूरो 2024 के लिए क्वालीफाई करने का अपना दावा मजबूत किया।कोलंबिया के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।ग्रुप जे में रोनाल्डो ने पुर्तगाल की ओर से अपना 123वां अंतरराष्ट्रीय गोल दागा।

Portugal Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो 200 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बने और इस उपलब्धि का जश्न उन्होंने 89वें मिनट में गोल दागकर मनाया जिससे पुर्तगाल ने यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप के क्वालीफायर में आइसलैंड को 1-0 से हराया।

पदार्पण के लगभग 20 साल बाद पुर्तगाल के लिए 200वें मुकाबले की शुरुआत से पहले गिनीज विश्व रिकॉर्ड्स ने 38 साल के रोनाल्डो को सम्मानित किया। रोनाल्डो के मंगलवार को दागे गोल की बदौलत पुर्तगाल ने ग्रुप जे में चार मैच में चौथी जीत दर्ज करते हुए यूरो 2024 के लिए क्वालीफाई करने का अपना दावा मजबूत किया।

एर्लिंग हैलेंड के दो गोल की मदद से नॉर्वे ने साइप्रस को 3-1 से हराया जबकि रोमेलु लुकाकु के दो गोल की बदौलत बेल्जियम ने एस्टोनिया को 3-0 से शिकस्त दी। पोलैंड को हालांकि दो गोल की बढ़त बनाने के बावजूद मालदोवा के खिलाफ 2-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी। यूरो 2024 के मेजबान जर्मनी को भी मैत्री मैच में कोलंबिया के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।

ग्रुप जे में रोनाल्डो ने पुर्तगाल की ओर से अपना 123वां अंतरराष्ट्रीय गोल दागा। उन्होंने गोंजालो इनासियो के हेडर से मिली गेंद को गोल में पहुंचाया। ग्रुप के अन्य मैचों में लग्जमबर्ग ने बोस्निया एवं हर्जेगोविना को 2-0 से हराया जबकि स्लोवाकिया ने लिचटेनस्टीन को 1-0 से शिकस्त दी। ग्रुप ए में नॉर्वे की जीत के बावजूद स्कॉटलैंड ने जॉर्जिया को 2-0 से हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर अपनी जगह बरकरार रखी है।

स्कॉटलैंड और जॉर्जिया के बीच मुकाबला तेज बारिश और मैदान पर पानी भरने से लगभग एक घंटा और 40 मिनट की देरी से शुरू हुआ। स्कॉटलैंड ने अब तक अपने चारों मुकाबले जीते हैं। जॉर्जिया की टीम स्कॉटलैंड से चार अंक पीछे दूसरे स्थान पर है। नॉर्वे की टीम चार मैच में चार अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।

स्पेन के दो मैच में तीन अंक हैं। ग्रुप ई में स्टार रॉबर्ट लेवानदोवस्की के गोल के बावजूद पोलैंड को मालदोवा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा जो तीन मैच में उसकी दूसरी हार है। अल्बानिया ने फेरो आइलैंड को 3-1 से हराया और ग्रुप में दूसरे स्थान पर है। चेक गणराज्य शीर्ष पर चल रहा है।

पोलैंड तीन अंक के साथ नीचे से दूसरे स्थान पर है। ग्रुप एफ में लुकाकु के तीन मिनट में दो गोल से बेल्जियम ने एस्टोनिया को 3-0 ये हराया। योहान बुकायोको ने भी बेल्जियम की ओर से गोल किया। ऑस्ट्रिया ने ग्रुप के एक अन्य मैच में क्रिस्टोफ बोमगार्टनर के दो गोल से स्वीडन को 2-0 से शिकस्त दी।

ऑस्ट्रिया तीन मैच में 10 अंक के साथ शीर्ष पर है। उसने बेल्जियम पर तीन अंक की बढ़त बना रखी है। ग्रुप जी में हंगरी ने लिथुआनिया को 2-0 हराया जबकि बुल्गारिया और सर्बिया का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। हंगरी सात अंक के साथ ग्रुप में शीर्ष पर है। सर्बिया के भी सात अंक हैं लेकिन खराब गोल अंतर के कारण वह दूसरे स्थान पर है। 

टॅग्स :क्रिस्टियानो रोनाल्डोफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!