लाइव न्यूज़ :

Copa del Rey Football Tournament 2023: 18 साल बाद फाइनल में ओसासुना, एथलेटिक बिलबाओ बाहर, पाब्लो इबनेज ने 116वें मिनट में गोल दाग किया कमाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2023 17:07 IST

Copa del Rey Football Tournament 2023: पाब्लो इबनेज ने 116वें मिनट में गोल दागा जिससे ओसासुना ने 2-1 के कुल योग से जीत दर्ज करके फाइनल में जगह बनाई।

Open in App
ठळक मुद्देओसासुना ने 2005 में कोपा कप के फाइनल में प्रवेश किया था। ओसासुना ने सेमीफाइनल के पहले दौर का मैच 1-0 से जीता था।ओसासुना फाइनल में बार्सिलोना या रियाल मैड्रिड से भिड़ेगा।

Copa del Rey Football Tournament 2023: ओसासुना ने कोपा डेल रे फुटबॉल प्रतियोगिता में एथलेटिक बिलबाओ को उलटफेर का शिकार बना कर लगभग दो दशक में पहली बार फाइनल में प्रवेश किया। मंगलवार को खेला गया यह मैच अतिरिक्त समय तक चला।

स्थानापन्न पाब्लो इबनेज ने 116वें मिनट में गोल दागा जिससे ओसासुना ने 2-1 के कुल योग से जीत दर्ज करके फाइनल में जगह बनाई। इससे पहले ओसासुना ने 2005 में कोपा कप के फाइनल में प्रवेश किया था। ओसासुना ने सेमीफाइनल के पहले दौर का मैच 1-0 से जीता था।

एथलेटिक ने 33वें मिनट में इनाकी विलियम्स के गोल से कुल स्कोर को बराबर कर दिया जिससे मैच अतिरिक्त समय तक खिंच गया। ओसासुना फाइनल में बार्सिलोना या रियाल मैड्रिड से भिड़ेगा। बार्सिलोना ने पहले चरण में 1-0 से बढ़त हासिल कर रखी है और वह दूसरे चरण के मैच को ड्रॉ कराने पर भी फाइनल में पहुंच जाएगा।

इंटर मिलान और युवेंटस के बीच सेमीफाइनल का पहला चरण ड्रॉ रहा

इंटर मिलान और युवेंटस के बीच इटालियन कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के पहले चरण का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। इस मैच में खिलाड़ियों के बीच काफी नोकझोंक हुई और कुल तीन खिलाड़ियों को लाल कार्ड दिखाया गया। मंगलवार को खेले गए इस मैच में रोमेलु लुकाकू ने दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में पेनल्टी को गोल में बदलकर इंटर मिलान को बराबरी दिलाई।

इसके कुछ देर बाद दर्शकों पर ताना मारने के लिए उन्हें दूसरा पीला कार्ड देखने को मिला। इससे पहले जुआन कुआड्राडो ने युवेंटस को 83वें मिनट में बढ़त दिलाई थी। कुआड्राडो मैच समाप्त होने के बाद इंटर मिलान के गोलकीपर समीर हंडानोविक से भिड़ गए जिसके कारण इन दोनों को लाल कार्ड दिया गया।

टॅग्स :फुटबॉलReal Madrid
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!