लाइव न्यूज़ :

दूसरो के नतीजों को छोड़कर अपनी टीम के प्रदर्शन पर ध्यान: फिंच

By भाषा | Updated: November 5, 2021 16:41 IST

Open in App

अबुधाबी, पांच नवंबर वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत ऑस्ट्रेलिया को टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचाने के लिए काफी नहीं होगी लेकिन कप्तान आरोन फिंच ने कहा कि उनकी टीम दूसरे मैचों को छोड़कर अपने मुकाबले पर ध्यान देगी।

फिंच ने मैच पूर्व संध्या पर कहा कि जब आप दूसरी टीम के प्रदर्शन के बारे में सोचते है तो उससे आपका दृष्टिकोण प्रभावित होता है।

सुपर 12 चरण के ग्रुप एक से बेहतर नेट रन रेट के कारण इंग्लैंड का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग पक्का है । इस ग्रुप में दूसरे स्थान के लिए ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला होगा।

ऑस्ट्रेलिया को शनिवार को गत चैम्पियन वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना है जबकि दक्षिण अफ्रीका को इंग्लैंड से भिड़ना है।

इंग्लैंड के खिलाफ मैच गंवाने के बाद बांग्लादेश के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कर शानदार वापसी करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान फिंच ने कहा, ‘‘ आप इन चीजों को अपने नियंत्रण में रखना पसंद करते है। आप बस अपना ध्यान अपने मैच पर केन्द्रित कर सकते है। मुझे लगता है कि जैसे ही आप अन्य टीमों को जीतने या टीमों को हारने में मदद करने के बारे में सोचना शुरू करते हैं तो यह सिर्फ आपके निर्णय और दृष्टिकोण को प्रभावित करता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह वास्तव में महत्वपूर्ण है कि हम बस मैदान में जायें और अपनी रणनीति पर टिके रहे। हमें पता है कि अगर हमने चीजों को सही किया होता तो यह हमारे लिए अच्छा होगा।’’

वेस्टइंडीज की टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गयी लेकिन फिंच उनके खतरे को कम कर नहीं आंकना चहते है।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, ‘‘ वेस्टइंडीज काफी खतरनाक टीम है। हमने जब उनके खिलाफ खेला था तब उनकी क्षमता को देखा था। जाहिर है कि प्रतियोगिता से बाहर होने के कारण अब उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है, जो वास्तव में एक खतरनाक स्थिति है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की पारी

पूजा पाठक्या है Naad Rush?, देशभर में पहचान बनाने की उम्मीद?, भजन से युवाओं को जोड़ना?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!