लाइव न्यूज़ :

पुनर्गठित एमओसी की पहली बैठक में राष्ट्रमंडल खेल, एशियाड और टॉप्स पर चर्चा

By भाषा | Updated: December 13, 2021 18:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर मिशन ओलंपिक प्रकोष्ठ (एमओसी) की तोक्यो खेलों के बाद पहली बार सोमवार को यहां बैठक हुई जिसमें आगामी प्रमुख प्रतियोगिताओं का खाका तैयार करने के साथ 2024 और 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिये लक्ष्य ओलंपिक पोडियम कार्यक्रम (टॉप्स) को अंतिम रूप दिया गया।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बैठक के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन का निष्पक्ष मूल्यांकन करने की अपील की। उन्होंने इसके साथ ही ओलंपिक खेलों, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं पर अधिक ध्यान देने के लिये कहा।

खेल मंत्रालय के सूत्रों ने पीटीआई से कहा, ‘‘यह पुनर्गठित एमओसी की पहली बैठक है जिसे खेल मंत्री ने संबोधित किया। एमओसी की तोक्यो ओलंपिक खेलों के बाद यह पहली बैठक थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बैठक में सदस्यों ने अगले साल होने वाले एशियाई खेलों और बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों तथा पेरिस ओलंपिक 2024 को लेकर योजना बनायी। इसके अलावा 2024 में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिये टॉप्स के कोर ग्रुप और ओलंपिक 2028 के लिये विकास समूह को अंतिम रूप देने पर भी चर्चा की गयी।’’

ठाकुर ने कहा कि टॉप्स की उपलब्धियों का मूल्यांकन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एमओसी सदस्यों के सुझावों पर इस प्रणाली में कुछ बदलाव किये जा सकते हैं जिससे भारत पेरिस ओलंपिक खेलों में बेहतर परिणाम हासिल कर सके।

एमओसी में पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की संख्या बढ़कर आठ हो गयी है। इसमें सात खिलाड़ियों को हाल में जोड़ा गया था।

जिन नये खिलाड़ियों को एमओसी में जोड़ा गया है उनमें विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2003 में लंबी कूद की पदक विजेता अंजू बॉबी जॉर्ज, भारत के पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह, निशानेबाज अंजलि भागवत, भारत के पूर्व फुटबॉल कप्तान बाइचुंग भूटिया, पूर्व हॉकी कप्तान और ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट (ओजीक्यू) के सीईओ वीरेन रसकिन्हा, टेबल टेनिस स्टार मोनालिसा मेहता और बैडमिंटन खिलाडी तृप्ति मुरगंडे शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!