लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रमंडल खेल 2022 की क्वींस बेटल रिले 12 से 15 जनवरी तक भारत में

By भाषा | Updated: September 29, 2021 14:32 IST

Open in App

बर्मिंघम, 29 सितंबर बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 की क्वींस बेटन रिले 72 देशों के अपने अंतरराष्ट्रीय सफर के दौरान 12 से 15 जनवरी के बीच भारत दौरे पर आयेगी ।

आयोजन समिति ने बुधवार को यह जानकारी दी ।

रिले सात अक्टूबर को बकिंघम पैलेस से शुरू होगी जहां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय राष्ट्रमंडल को अपना संदेश बेटन के जरिये देंगी ।

बेटन 269 दिन के सफर में हर देश में दो या चार दिन रहकर 140000 किलोमीटर का सफर करेगी । इस दौरान 7500 से अधिक लोग बेटन को थामेंगे ।

बेटन क्रिसमस पर सेशेल्स में होगी और नववर्ष पर मालदीव में जबकि ईस्टर पर जमैका में रहेगी । बर्मिंघम हवाई अड्डे से निकलकर बेटन का पहला गंतव्य साइप्रस होगा । इसके बाद माल्टा, पाकिस्तान, मालदीव, श्रीलंका, बांग्लादेश होते हुए यह 12 से 15 जनवरी के बीच भारत में रहेगी ।

न्यूजीलैंड में बेटन 12 से 15 मार्च के बीच और आस्ट्रेलिया में 17 के 20 मार्च के बीच रहेगी । कैरेबिया और अमेरिका में दो महीने तक घूमने के बाद बेटन 26 मई 2022 को कनाडा पहुंचेगी । बेटन का अंतरराष्ट्रीय सफर बर्मिंघम में उद्घाटन समारोह के साथ खत्म होगा ।

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 28 जुलाई से आठ अगस्त 2022 के बीच होंगे जिसमें 72 देशों के 4500 खिलाड़ी भाग लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यHeatwave Alert: पारा 40 के पार; सेहत का रखें ख्याल, जानें इस गर्मी में क्या करें और क्या न करें

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!