लाइव न्यूज़ :

आईपीएल को बंद करना जवाब नहीं: कमिंस

By भाषा | Updated: April 28, 2021 22:56 IST

Open in App

अहमदाबाद, 28 अप्रैल स्टार तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने जोर देते हुए कहा है कि कोविड-19 के कारण स्वास्थ्य संकट को नियंत्रित करने में भारत के जूझने के बावजूद इंडियन प्रीमियर लीग को बंद करना कोई जवाब नहीं है।

इस घातक वायरस के खिलाफ लड़ाई में कमिंस 50 हजार डॉलर दान दे चुके हैं।

बहस चल रही है कि भारत जब गंभीर स्वास्थ्य संकट का सामना कर रहा है और वायरस से हजारों लोगों की मौत हो रही है तो ऐसे में क्या आईपीएल जारी रहना चाहिए।

कुछ लोगों का मानना है कि आईपीएल बंद होना चाहिए जबकि एक वर्ग का मानना है कि इससे लोगों को खुश होने का मौका मिल रहा है।

कमिंस ने समाचार चैनल वियोन से कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि आईपीएल को रोकना कोई जवाब होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि सुनिश्चित हो सके कि हम लोगों के किसी तरह के संसाधन का इस्तेमाल नहीं करें। मुझे नहीं लगता कि यह कोई जवाब है।’’

कमिंस ने कहा, ‘‘बेशक यह पहलू यह है कि प्रत्येक रात तीन से चार घंटे खेलने से उम्मीद है कि लोगों को घर में रखने में मदद मिली है जिनकी दिनचर्या काफी कड़ी है और हम प्रत्येक दिन उनकी मदद कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलगातार 4 हार और जसप्रीत बुमराह ने 5 मैच में नहीं लिए कोई विकेट?, क्या मुंबई इंडियंस में सबकुछ ठीक नहीं, पूर्व स्टार खिलाड़ी ने खड़े किए सवाल?

स्वास्थ्यHeatwave Alert: पारा 40 के पार; सेहत का रखें ख्याल, जानें इस गर्मी में क्या करें और क्या न करें

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!