लाइव न्यूज़ :

Champions League: बेंजेमा और विनीसियस की जुगलबंदी, क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में रीयाल मैड्रिड ने चेल्सी पर 2-0 की बढ़त बनाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2023 14:25 IST

Champions League: विनीसियस जूनियर ने रीयाल मैड्रिड की तरफ से दोनों गोल करने में मदद की जिससे उनकी टीम ने क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में 2-0 से बढ़त बनाकर सेमीफाइनल में पहुंचने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए।

Open in App
ठळक मुद्देमार्को असेनसियो ने 74वें मिनट में बढ़त दोगुनी की।करीम बेंजेमा ने 21वें मिनट में पहला गोल किया।बेंजेमा का यह चेल्सी के खिलाफ पांच मैचों में छठा गोल था।

Champions League: करीम बेंजेमा ने चेल्सी के खिलाफ एक बार फिर गोल दागा, जिससे रीयाल मैड्रिड लगातार दूसरे सत्र में इंग्लैंड के क्लब को चैंपियंस लीग फुटबॉल प्रतियोगिता से बाहर करने के करीब पहुंच गया है।

 

विनीसियस जूनियर ने रियाल मैड्रिड की तरफ से दोनों गोल करने में मदद की जिससे उनकी टीम ने क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में 2-0 से बढ़त बनाकर सेमीफाइनल में पहुंचने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए। बेंजेमा ने 21वें मिनट में पहला गोल किया जबकि मार्को असेनसियो ने 74वें मिनट में बढ़त दोगुनी की।

बेंजेमा का यह चेल्सी के खिलाफ पांच मैचों में छठा गोल था। बेन चिलवेल को लाल कार्ड मिलने के कारण चेल्सी को आखिरी आधे घंटे में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। चेल्सी की फ्रैंक लैंपार्ड का अंतरिम कोच का पद संभालने के बाद यह लगातार दूसरी हार है। क्वार्टर फाइनल का दूसरा चरण अगले सप्ताह स्टैनफोर्ड ब्रिज में खेला जाएगा।

चैंपियंस लीग: एसी मिलान ने नेपोली को 1-0 से हराया

एसी मिलान ने इस्माइल बेनेसर के गोल की मदद से चैंपियंस लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में नेपोली को 1-0 से पराजित किया। इस्माइल बेनेसर ने 40वें मिनट में गोल दागा जिससे एसी मिलान अपने कट्टर प्रतिद्वंदी पर बढ़त बनाने में सफल रहा।

यह एसी मिलान की दो सप्ताह से भी कम समय में नेपोली पर दूसरी जीत है। उसने दो अप्रैल को सीरि ए के मुकाबले में नेपोली को 4-0 से हराया था। नेपोली को मिडफील्डर आंद्रे फ्रैंक ज़ाम्बो एंगुइसा को दूसरा पीला कार्ड मिलने के कारण अंतिम 16 मिनट में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा।

इन दोनों टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल का दूसरा चरण अगले मंगलवार को नेपल्स में खेला जाएगा। इस क्वार्टर फाइनल की विजेता टीम का मुकाबला सेमीफाइनल में इंटर मिलान या बेनफिका से होगा। इंटर मिलान ने क्वार्टर फाइनल का पहला चरण 2-0 से जीता था।

टॅग्स :Real MadridFootball
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!