लाइव न्यूज़ :

चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंटः स्पेन की दो दिग्गज टीम बार्सीलोना और एटलेटिको मैड्रिड अब प्री क्वार्टर फाइनल का हिस्सा नहीं, देखें किस टीम ने मारी बाजी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 27, 2022 14:08 IST

Champions League Football Tournament 2022: एटलेटिको मैड्रिड की टीम भी बायर लीवरकूसेन के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेलने के बाद अगले दौर में जगह बनाने में विफल रही।

Open in App
ठळक मुद्देएटलेटिको को अंतिम लम्हों में पेनल्टी किक मिली थी लेकिन इसके बावजूद टीम गोल करने में नाकाम रही।पोर्टो ने ग्रुप में शीर्ष पर चल रहे ब्रुज को 4-0 से हराया था।बार्सीलोना और एटलेटिको मैड्रिड अब यूरोप की शीर्ष क्लब प्रतियोगिता के प्री क्वार्टर फाइनल का हिस्सा नहीं होंगी।

Champions League Football Tournament 2022: बार्सीलोना की टीम बायर्न म्यूनिख के खिलाफ 0-3 की हार के साथ चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट से बाहर हो गई। एटलेटिको मैड्रिड की टीम भी बायर लीवरकूसेन के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेलने के बाद अगले दौर में जगह बनाने में विफल रही।

 

एटलेटिको को अंतिम लम्हों में पेनल्टी किक मिली थी लेकिन इसके बावजूद टीम गोल करने में नाकाम रही और पोर्टो ने नॉकआउट में जगह बनाई। पोर्टो ने इससे पहले ग्रुप में शीर्ष पर चल रहे ब्रुज को 4-0 से हराया था। स्पेन की दो दिग्गज टीम बार्सीलोना और एटलेटिको मैड्रिड अब यूरोप की शीर्ष क्लब प्रतियोगिता के प्री क्वार्टर फाइनल का हिस्सा नहीं होंगी।

लीवरपूल ने ग्रुप ए में अजैक्स को 3-0 से हराकर एक मैच शेष रहते नॉकआउट में जगह पक्की की। इस ग्रुप से नेपोली पहले ही अंतिम 16 में प्रवेश कर चुका है। ग्रुप डी में टोटेनहैम और स्पोर्टिंग लिस्बन का मैच 1-1 से बराबर रहा।

हैरी केन ने मैच खत्म होने से चंद सेकेंड पहले गेंद को गोल में डाला और टोनहैम को लगा कि वे जीत गए लेकिन वीडियो सहायक रेफरी (वीएआर) की सहायता लेने पर केन को ऑफ साइड करार दिया गया। टोटेनहैम के कोच एंटोनियो कोंटे ने इसके बाद जमकर नाराजगी जाहिर की जिसके लिए उन्हें लाल कार्ड दिखाया गया।

इस ग्रुप का अंतिम दौर अगले हफ्ते होगा और सभी चार टीम के पास नॉकआउट में जगह बनाने का मौका है। शीर्ष पर चल रही टोटेनहैम की टीम अगले मंगलवार को अंतिम स्थान पर चल रहे मार्सिले से भिड़ेगी। बुधवार को मार्सिले को 2-1 से हराने वाला एंट्रैक्ट फ्रेंकफर्ट अब स्पोर्टिंग से खेलेगा। बार्सीलोना की नॉकआउट में जगह बनाने की उम्मीद हालांकि उसी समय टूट गई थी जब इंटर मिलान ने विक्टोरिया पलजेन को 4-0 से हरा दिया।

हर्नांडिज मैक्सिको की विश्व कप टीम से बाहर, जिमेनेज, कोरोना टीम में

जेवियर हर्नांडिज को कतर में होने वाले फुटबॉल विश्व कप के लिये मेक्सिको की प्रारंभिक टीम में जगह नहीं मिली है जबकि कोच गेरार्डो मार्टिनो ने चोटिल राउल जिमेनेज और जीसस कोरोना को टीम में रखा है। मार्टिनो ने कहा कि वह जिमेनेज और कोरोना को फिट होने का पूरा मौका देने के लिये देर से टीम की घोषणा करेंगे।

दोनों 31 खिलाड़ियों की टीम में हैं जबकि अगले महीने होने वाले विश्व कप के लिये 26 खिलाड़ियों को चुना जायेगा। हर्नांडिज तीन विश्व कप खेल चुके हैं और मेक्सिको के लिये सर्वाधिक 52 गोल किये हैं । वह 2019 में एक दोस्ताना मैच के बाद से मेक्सिको के लिये नहीं खेले हैं। मीडिया रपटों के अनुसार उन्हें अनुशासनात्मक कारणों से टीम में जगह नहीं मिली है।

टॅग्स :फुटबॉलReal Madrid
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!