लाइव न्यूज़ :

एटीकेएमबी के खिलाफ बेंगलुरू के सामने लय जारी रखने की चुनौती

By भाषा | Updated: February 8, 2021 19:41 IST

Open in App

मडगांव, आठ फरवरी पूर्व चैम्पियन बेंगलुरू एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के सातवें सत्र में अपनी खोई हुई लय फिर से हासिल कर ली है जिसे वह मंगलवार को यहां एटीके मोहना बागान के खिलाफ जारी रखना चाहेंगे।

अंतरिम कोच नौशाद मूसा की टीम पिछले चार मैचों से अजेय है और इसमें से उसने पिछले दो मुकाबलों गोल नहीं खाया है।

मूसा ने कहा, ‘‘ फिलहाल हम एटीके मोहन बागान पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और हम जानते हैं कि हमें कैसे खेलना है। हम अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। हमने पिछले मैचों में गोल नहीं खांए हैं और हमें उम्मीद है कि हम इसे आगे भी जारी रखेंगे।’’

दूसरी तरफ, एटीके मोहन बागान तालिका में दूसरे नंबर पर काबिज है और वह मुंबई सिटी एफसी से मात्र तीन अंक ही दूर है। बेंगलुरु के खिलाफ जीत, बागान को मुंबई सिटी से आगे पहुंचा देगा। कोच एंटोनियो हबास हालांकि एक समय पर एक ही मैच पर ध्यान देना चाहते हैं।

हबास ने कहा, ‘‘ प्लेऑफ में पहुंचना और फिर पहला स्थान हासिल करना लक्ष्य है। इसके बाद हम सेमीफाइनल और फिर फाइनल में पहुंचना चाहते हैं। बेंगलुरू का मैच भी एक अन्य मैच की तरह ही है। टीम रक्षापंक्ति में बेहतरीन कर रही है। हम अक्रमण में सुधार कर रहे हैं और यह हमारे लिए महत्वपूर्ण है।’’

मौजूदा चैम्पियन के लिए कार्ल मैक्हग चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनाव आयोग ने यूपी के 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' अजय पाल शर्मा को बनाया बंगाल चुनावों के लिए पर्यवेक्षक

भारत'भ्रष्टाचार के मामले में TMC प्रमुख पीएम मोदी से कम नहीं': राहुल गांधी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

कारोबारGold Rate Today: 27 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,240 प्रति 10 ग्राम

भारतबंगाल के लोगों के नाम पीएम मोदी की चिट्ठी, कहा- 'बीजेपी सीएम का शपथ ग्रहण समारोह साथ मिलकर मनाएंगे'

क्राइम अलर्टबस्ती में दलालों ने बना दिया 4500 से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस?, हर काम पर वसूले 20000 रुपये?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!