लाइव न्यूज़ :

डकार रैली के ‘प्रोलॉग’ चरण हीरो के बुहलेर पांचवें स्थान पर रहे

By भाषा | Updated: January 2, 2021 22:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जनवरी मोटोस्पोर्ट्स की सबसे मुश्किल रेसों में से एक डकार रैली के ‘प्रोलॉग’ चरण में भारतीय दुपहिया कंपनी हीरो मोटोस्पोर्ट्स के सेबेस्टियन बुहलेर पांचवें जबकि जोकिम रोड्रिग्ज 10वें और सीएस संतोष 35वें स्थान पर रहे।

प्रोलॉग की 11 किलोमीटर की रेस से यह तय होता है कि कौन सा राइडर किस स्थान से रेस शुरू करेगा।

यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक पिछले सत्र में टीम से जुड़े जर्मनी के युवा राइडर बुहलेर रविवार को शुरू होने वाले इसके 43वें सत्र में पांचवें स्थान से रेस शुरू करेंगे । वह पहले स्थान पर रहे मॉनस्टर होंडा के रिकी ब्राबेक (छह मिनट एक सेकेंड) से 16 सेकेंड पीछे रहे। पुर्तगाल के अनुभवी रोड्रिग्ज ब्राबेक से 23 सेकेंड जबकि भारतीय राइडर संतोष ने उनसे एक मिनट पांच सेकेंड अधिक समय लिया।

इसके पहले चरण में राइडरों को जेद्दा से बिसा के 622 किलोमीटर का सफर तय करना है। जिसमें रेस चरण 277 किलोमीटर का होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!