लाइव न्यूज़ :

Brazil vs Argentina, FIFA World Cup 2026 qualifier: विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने चिर प्रतिद्वंदी ब्राजील को 1-0 से हराया, ब्राजील में आखिरी बार खेले मेसी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 22, 2023 11:10 IST

Brazil vs Argentina, FIFA World Cup 2026 qualifier: माराकाना स्टेडियम में फीफा विश्व कप 2026 क्वालीफायर में हार का सामना करना पड़ा। 

Open in App
ठळक मुद्देचिर प्रतिद्वंद्वी अर्जेंटीना ने कोपा अमेरिका 2021 फाइनल में भी हराया था। विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग मैच में अपने चिर प्रतिद्वंदी ब्राजील को 1-0 से हराया।दर्शकों के बीच झगड़े के कारण खेल देर से शुरू हुआ।

Brazil vs Argentina, FIFA World Cup 2026 qualifier: आखिरकार ब्राजील की विश्व कप क्वालीफाईंग में अपने घरेलू मैदान पर पहली हार हुई। विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने हजारों फैंस के सामने ब्राजील को 1-0 से हराया। माराकाना स्टेडियम में फीफा विश्व कप 2026 क्वालीफायर में हार का सामना करना पड़ा। 

चिर प्रतिद्वंद्वी अर्जेंटीना ने कोपा अमेरिका 2021 फाइनल में भी हराया था। विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने निकोलस ओटामेंडी के गोल की मदद से विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग मैच में अपने चिर प्रतिद्वंदी ब्राजील को 1-0 से हराया।

मकराना स्टेडियम में हजारों दर्शक लियोनेल मेसी को संभवत: ब्राजील में आखिरी बार खेलते हुए देखने के लिए पहुंचे थे लेकिन वह ओटामेंडी थे जिनके 63वें मिनट में किए गए गोल ने मैच का परिणाम तय किया। दर्शकों के बीच झगड़े के कारण खेल देर से शुरू हुआ। ब्राजील की यह विश्व कप क्वालीफाईंग में अपने घरेलू मैदान पर पहली हार है।

राउंड रोबिन आधार पर खेली जा रही इस प्रतियोगिता में ब्राजील की यह लगातार तीसरी पराजय है जो नए कोच फर्नांडो डिनिज़ के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। मेसी जब 78वें मिनट में मैदान छोड़कर बाहर निकले तो ब्राजील के प्रशंसकों ने भी तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।

मकराना स्टेडियम में कई ऐसे बच्चे पहुंचे थे जिन्होंने बार्सिलोना की जर्सी पहन रखी थी। मेसी लंबे समय तक बार्सिलोना के लिए खेलते रहे लेकिन वह वर्तमान में अमेरिका के क्लब इंटर मियामी की तरफ से खेल रहे हैं। मैच शुरू होने से ठीक पहले राष्ट्रीय गान के बाद दर्शक एक दूसरे से भिड़ गए जिसके कारण मैच निर्धारित समय से 27 मिनट देर से शुरू हुआ।

इस बीच अर्जेंटीना की टीम 22 मिनट तक लाकर रूम में रही। रियो पुलिस ने कहा कि उसने इस झगड़े के लिए जिम्मेदार आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। अर्जेंटीना 10 टीमों के दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग प्रतियोगिता में छह मैच में 15 अंक लेकर शीर्ष पर है।

उसके बाद उरुग्वे और कोलंबिया का नंबर आता है। ब्राजील के सात अंक हैं और वह छठे स्थान पर है। अन्य मैचों में कोलंबिया ने पराग्वे को 1-0 से, उरुग्वे ने बोलीविया को 3-0 से और इक्वाडोर ने चिली को 1-0 से हराया।

टॅग्स :फीफा विश्व कपफीफाBrazilArgentina
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारविश्व आंकड़ेः परमाणु ऊर्जा नहीं, अक्षय ऊर्जा का है भविष्य, सौर-पवन ऊर्जा में 793 गीगावॉट की वृद्धि

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

विश्व'UNSC में सुधार कोई विकल्प नहीं, बल्कि ज़रूरत है': आईबीएसए की मीटिंग में पीएम मोदी बोले

विश्व27 साल की सजा शुरू होने के चंद दिन पहले ही ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो अरेस्ट

भारतBrazil: COP30 जलवायु सम्मेलन स्थल पर लगी आग, 13 लोग घायल; भारत समेत कई देशों के वार्ताकार मौजूद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!