लाइव न्यूज़ :

अमित पंघाल एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर्स के क्वार्टर फाइनल में, ओलंपिक टिकट से एक कदम दूर

By भाषा | Updated: March 7, 2020 18:04 IST

पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाला पहला भारतीय मुक्केबाज बनने वाले 23 वर्षीय शीष वरीय पंघाल ने कड़े मुकाबले में मंगोलियाई मुक्केबाज को बंटे हुए फैसले में 3-2 से हराया।

Open in App

भारत के स्टार मुक्केबाज अमित पंघाल (52 किग्रा) ने शनिवार को मंगोलिया के इंकमनादाख खारखु को हराकर एशियाई क्वालीफायर के क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी और अब वह ओलंपिक में जगह बनाने से एक जीत दूर हैं।

पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाला पहला भारतीय मुक्केबाज बनने वाले 23 वर्षीय शीष वरीय पंघाल ने कड़े मुकाबले में मंगोलियाई मुक्केबाज को बंटे हुए फैसले में 3-2 से हराया।

पंघाल ने शुरू से ही जवाबी हमला किया और पहले दो दौर में विशेषकर उनका बायां हाथ काफी प्रभावी रहा। मंगोलियाई मुक्केबाजी तीसरे दौर में अधिक हावी रहा लेकिन पंघाल फिर भी जीत दर्ज करने में सफल रहा।

अगले मुकाबले में पंघाल का सामना फिलीपीन के कार्लो पैलम से होगा। पंघाल ने उसे 2018 में एशियाई खेलों के सेमीफाइनल और 2019 विश्व चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में हराया है।

प्री-क्वार्टर फाइनल के एक अन्य मुकाबले में राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता गौरव सोलंकी (57 किग्रा) को शीर्ष वरीय उज्बेकिस्तान के मिराजिजबेक मिरजाखालिलोव ने 4-1 से हराया।

मौजूदा विश्व चैम्पियन और एशियाई खेलों एवं एशियाई चैम्पियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता ने भारतीय मुक्केबाज को पहले दौर ज्यादा मौके नहीं दिये। गौरव ने दूसरे दौर में वापसी की लेकिन वह तीसरे दौर में लय को बरकरार नहीं रख पाये।

टॅग्स :अमित पंघालमुक्केबाजीबॉक्सरटोक्यो ओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

भारतअंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिपः 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 कांस्य पदक, टीम इंडिया ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन को हराते हुए 14 मेडल पर कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!