लाइव न्यूज़ :

बोरिस और ग्रांडे ने जमशेदपुर को मुम्बई पर दिलाई शानदार जीत

By भाषा | Updated: February 20, 2021 21:45 IST

Open in App

वास्को, 20 फरवरी बोरिस सिंह थांगजियाम और डेविड ग्रांडे के दूसरे हाफ में किए गए गोलों की मदद से जमशेदपुर ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सत्र के 100वें मैच में मजबूत मुम्बई सिटी एफसी को 2-0 से हरा दिया।

मैच के 68वें मिनट में मैदान पर लाए गए स्थानापन्न बोरिस ने 72वें मिनट में मैच का पहला गोल किया और फिर पीला कार्ड पाने वाले नेरीजुस वाल्सकिस के स्थान पर 84वें मिनट में मैदान पर आए ग्रांडे ने 90वें मिनट में गोल कर जमशेदपुर की जीत पक्की कर दी।

जमशेदपुर की 19 मैचों में यह छठी जीत है। उसके अब 24 अंक हो गए हैं और वह 11 टीमों की तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गयी है।

दूसरी ओर, पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी मुम्बई की टीम को 18 मैचों में यह चौथी हार मिली है। उसके खाते में 34 अंक हैं और वह पहले ही तरह तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतResult 2026: परीक्षा के अनचाहे परिणाम से न हों असहज

भारतलोकतंत्र को साहसी और जीवंत संसद चाहिए

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

क्रिकेटMI की 103 रनों से शर्मनाक हार, सैमसन के शतक ने अकेले पलट दिया पूरा मैच

क्रिकेटMI vs CSK: वानखेड़े में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को बुरा पटका, 103 रनों से हराया, सैमसन ने जड़ा नाबाद शतक और अकील होसेन ने झटके 4 विकेट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!