लाइव न्यूज़ :

भाकर और फोरोगी ने प्रेसिडेंट्स कप एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण जीता

By भाषा | Updated: November 6, 2021 11:07 IST

Open in App

व्रोक्लॉ, छह नवंबर भारत की अनुभवी निशानेबाज मनु भाकर और ईरान के मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन जावेद फोरोगी ने पहले आईएसएसएफ प्रेसिडेंट्स कप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम वर्ग का स्वर्ण पदक जीत लिया है ।

भाकर और फोरोगी ने फ्रांस के मटिल्डे लामोले और रूस के अर्तेम चेरनोसोव को 16 . 8 से हराया ।

क्वालीफिकेशन दौर के बाद वे 600 में से 582 स्कोर करके तीसरे स्थान पर थे । पहले सेमीफाइनल में चार टीमों में शीर्ष पर रहकर उन्होंने फाइनल में जगह बनाई ।

दूसरा सेमीफाइनल लामोले और अर्टेम ने जीता ।

अन्य भारतीयों में अभिषेक वर्मा और उक्रेन की ओलेना कोस्टेविच की जोड़ी छठे स्थान पर रही जबकि सौरभ चौधरी और स्विटजरलैंड की हेइडी गरबर डी की जोड़ी सातवें स्थान पर रही । यशस्विनी देसवाल और स्लोवाकिया के जुराज टी की जोड़ी 12 टीमों में दसवें स्थान पर रही ।

आईएसएसएफ ने ड्रॉ के आधार पर अंतरराष्ट्रीय जोड़ियां बनाई थी ।

दस मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में चीन के लिहाओ हेंग और रोमानिया की लौरा जार्जेटा लिली ने स्वर्ण पदक जीता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअंक तालिका में 9वें स्थान पर मुंबई इंडियंस?, आईपीएल से बाहर रोहित शर्मा, क्या करेंगे कप्तान हार्दिक पांड्या?

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!