लाइव न्यूज़ :

बार्सिलोना का संघर्ष जारी, फिर से खेला ड्रा

By भाषा | Updated: September 24, 2021 10:28 IST

Open in App

मैड्रिड, 24 सितंबर (एपी) बार्सिलोना का स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में संघर्ष जारी है और उसे लगातार दूसरे मैच में ड्रा खेलने के कारण अंक बांटने पड़े।

बार्सिलोना को गुरुवार को कैडिज ने गोलरहित ड्रा पर रोका। यह सभी प्रतियोगिताओं में लगातार तीसरा मैच है जिसमें कि बार्सिलोना जीत दर्ज करने में असफल रहा। इससे कोच रोनाल्ड कोमैन पर दबाव बढ़ गया है।

इस ड्रा से बार्सिलोना लीग तालिका में सातवें स्थान पर है। वह शीर्ष पर चल रहे अपने चिर प्रतिद्वंद्वी रीयाल मैड्रिड से सात अंक पीछे है। रीयाल मैड्रिड ने बुधवार को मालोर्का को 6-1 से करारी शिकस्त देकर मौजूदा चैंपियन एटलेटिको मैड्रिड पर दो अंक की बढ़त बनायी।

पिछले लगभग दो दशक में पहली बार लियोनेल मेस्सी के बिना खेल रहे बार्सिलोना को इससे पहले चैंपियन्स लीग में बायर्न म्यूनिख ने 3-0 से हराया था जबकि स्पेनिश लीग में ग्रेनाडा ने उसे 1-1 से बराबरी पर रोका था।

इस बीच एक अन्य मैच में रीयाल सोसिडाड ने ग्रेनाडा को 3-2 से हराकर तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। वह रीयाल मैड्रिड से तीन अंक पीछे है। रीयाल बेटिस ने ओसासुना को 3-1 से हराया जो सभी प्रतियोगिताओं में पिछले चार मैचों में उसकी तीसरी जीत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

क्रिकेटMI की 103 रनों से शर्मनाक हार, सैमसन के शतक ने अकेले पलट दिया पूरा मैच

क्रिकेटMI vs CSK: वानखेड़े में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को बुरा पटका, 103 रनों से हराया, सैमसन ने जड़ा नाबाद शतक और अकील होसेन ने झटके 4 विकेट

क्रिकेट'अगर धोनी नहीं होते तो आज संजू सैमसन भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज होते': MI के खिलाफ 54 बॉल में नाबाद शतक जड़ने के बाद बोले नेटिजन्स

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!