लाइव न्यूज़ :

मेस्सी के शानदार प्रदर्शन से बार्सीलोना ने एथलेटिक को हराया

By भाषा | Updated: February 1, 2021 10:51 IST

Open in App

मैड्रिड, एक फरवरी (एपी) लियोनेल मेस्सी के दमदार प्रदर्शन के बूते बार्सीलोना ने स्पेनिश लीग फुटबॉल में एथलेटिक बिलबाओ को 2 . 1 से हरा दिया ।

मेस्सी का बार्सीलोना के लिये यह 650वां गोल था । इससे पहले स्पेनिश अखबार ‘एल मुंडो’ की रिपोर्ट में कहा गया था कि मेस्सी का करार करीब 673 मिलियन डॉलर का है । कर्ज और राजनीतिक उठापठक से घिरे क्लब ने हालांकि इस खुलासे में किसी तरह की भागीदारी से इनकार किया है ।

बार्सीलोना के लिये एंटोइने ग्रिएजमैन ने भी गोल किया । वहीं जोर्डी अल्बा ने आत्मघाती गोल करके एथलेटिक का खाता खोला था ।

बार्सीलोना अब इस सत्र में पहली बार दूसरे स्थान पर आ गई है । रीयाल मैड्रिड के भी 40 अंक है लेकिन गोल औसत में वह पीछे है ।

एटलेटिको शीर्ष पर काबिज है जिसने कैडिज को 4 . 2 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअंक तालिका में 9वें स्थान पर मुंबई इंडियंस?, आईपीएल से बाहर रोहित शर्मा, क्या करेंगे कप्तान हार्दिक पांड्या?

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!