लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलिया के प्रतिनिधिमंडल ने कलिंगा स्टेडियम का दौरा किया

By भाषा | Updated: September 2, 2021 12:12 IST

Open in App

आस्ट्रेलिया के भारत में उच्चायुक्त बैरी ओफारेल की अगुआई में देश के प्रतिनिधिमंडल ने यहां कलिंगा स्टेडियम का दौरा किया और मौजूदा खेल सुविधाओं का जायजा लिया।ओफारेल के साथ कोलकाता में आस्ट्रेलिया के वाणिज्य महादूत रोवन एन्सवर्थ और आस्ट्रेलिया उच्चायोग की प्रथम सचिव ऐमी कियो ने बुधवार को स्टेडियम का दौरा किया। ओडिशा हॉकी प्रमोशन परिषद के अध्यक्ष दिलीप टिर्की और खेल एवं युवा मामलों के विभाग के सचिव आर विनील कृष्णा ने उनकी अगवानी की।मंगलवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और भारत में आस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त ओफारेल ने खनन और खेल बुनियादी ढांचे के विकास के क्षेत्र में बेहतर सहयोग पर सहमति जताई थी।आस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल ने ओडिशा नवल टाटा हॉकी हाई परफोर्मेंस केंद्र का भी दौरा किया जो 100 से अधिक लड़के और लड़कियों को ट्रेनिंग देकर एलीट स्तर के लिए तैयार करता है।ओफेरेल ने खेल विज्ञान एवं रिहैबिलिटेशन केंद्र ‘ओडिशा अभिनव बिंद्रा टारगेटिंग परफोर्मेंस केंद्र’ का भी दौरा किया।इसके बाद प्रतिनिधिमंडल हॉकी हाई परफोर्मेंस केंद्र और कलिंगा स्टेडियम गया जो पुरुष हॉकी विश्व कप 2018 सहित अंतरराष्ट्रीय हॉकी के कई शीर्ष टूर्नामेंट की मेजबानी कर चुका है। यहां 2023 में दोबारा विश्व कप का आयोजन होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वAustralia Plane Crash: एडिलेड के पैराफील्ड हवाई अड्डे पर हैंगर में विमान घुसने से 2 की मौत और 11 घायल, वीडियो

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!