लाइव न्यूज़ :

असम सरकार ने हिमा दास को डीएसपी बनाया

By भाषा | Updated: February 11, 2021 14:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 फरवरी तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने की तैयारी में जुटी अनुभवी फर्राटा धाविका हिमा दास को असम सरकार ने पुलिस उप अधीक्षक नियुक्त किया ।

हिमा ने असम के मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय खेलमंत्री सर्वानंद सोनोवाल को धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे उसे प्रेरणा मिलेगी ।

हिमा ने ट्वीट किया ,‘‘ मैं मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और हेमंत विश्वा सर को इस नियुक्ति के लिये धन्यवाद देती हूं । इससे मुझे काफी प्रेरणा मिलेगी । मैं प्रदेश और देश की सेवा करने को बेकरार हूं ।जय हिंद ।’’

खेलमंत्री किरेन रीजीजू ने असम सरकार की तारीफ करते हुए ट्वीट किया ,‘‘ बहुत बढिया । असम सरकार और सर्वानंद सोनोवाल जी जिन्होंने फर्राटा क्वीन हिमा दास को असम पुलिस में डीएसपी बनाने का फैसला किया ।’’

‘धिंग एक्सप्रेस’ के नाम से मशहूर 21 वर्ष की दास फिलहाल एनआईएस पटियाला में अभ्यास कर रही है और उसकी नजरें तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने पर है ।

रीजीजू ने कहा ,‘‘बहुत से लोग पूछ रहे हैं कि हिमा के खेल कैरियर का क्या होगा । वह ओलंपिक की तैयारी कर रही है और भारत के लिये खेलती है। नौकरियां करने वाले हमारे कई एलीट खिलाड़ी खेल जारी रखे हुए हैं । संन्यास के बाद भी वे खेलों को बढावा देने में योगदान देते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHoneymoon Murder Case: एक छोटी सी गलती और बदल गया राजा हत्याकांड का पूरा सच? जानें कैसे सोनम को 11 महीने बाद मिली जमानत

क्राइम अलर्टवैष्णो देवी की तीर्थयात्रा से लौट रहे थे, 15 मिनट में कार खाक, 5 जिंदा जले और जिंदगी से जूझ रहा 1 शख्स, वीडियो

भारतआप लोग तब हंसते थे शौचालय से क्या होगा?, विधानसभा में सीएम योगी ने कहा-आप लोगों के आचरण को देखकर गिरगीट भी?

कारोबारकल जो कहा आज वो किया, सीएम डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, किसानों से किया संवाद

कारोबारLabour Day 2026: बैंक, स्कूल और दफ्तर..., 1 मई को क्या रहेगा बंद क्या खुला? जानें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!