लाइव न्यूज़ :

एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप : समीक्षा के बाद साक्षी फाइनल से बाहर

By भाषा | Updated: May 28, 2021 17:47 IST

Open in App

दुबई, 28 मई साक्षी चौधरी (54 किग्रा) को एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में अपना फाइनल का स्थान गंवाना पड़ा क्योंकि कजाखस्तान की उनकी प्रतिद्वंद्वी और शीर्ष वरीयता प्राप्त डिना झोलमन ने सेमीफाइनल में भारतीय मुक्केबाज के पक्ष में दिये गये फैसले को चुनौती दी थी जिसके बाद इसे पलट दिया गया।

साक्षी को नियमित मुकाबले में 3—2 से विजेता घोषित किया गया था लेकिन कजाखस्तान की टीम ने इस फैसले को चुनौती दी और समीक्षा के बाद जजों ने अपना निर्णय बदल दिया।

एशियाई मुक्केबाज परिसंघ ने घोषणा की, ''कजाखस्तान की डिना झोलमन ने महिलाओं के बैंथमवेट (54 किग्रा) में भारत की साक्षी चौधरी को हराया। ''

झोलमन को गुरुवार की रात को मुकाबले समाप्त होने के बाद जारी किये गये आधिकारिक परिणाम में विजेता घोषित किया गया।

भारतीय दल के सूत्रों ने पीटीआई—भाषा को बताया, ''कजाखस्तान की टीम ने तीसरे दौर की समीक्षा करने को कहा जिसमें उन्हें लग रहा था कि फैसला उनकी मुक्केबाज के पक्ष में जाना चाहिए था। समीक्षा के दौरान ज्यूरी ने उनकी दलील को सही पाया और मूल फैसले को पलट दिया। ''

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) ने 2019 में मुकाबले की समीक्षा प्रणाली को लागू किया था।

भारतीय महिला मुक्केबाजी के हाई परफोरमेंस निदेशक रफाएल बर्गामास्को ने कहा, ‘‘वह थोड़ी निराश थी लेकिन समझती है कि मुकाबला काफी करीबी था। मैंने उसे कहा कि वह काफी युवा है और उसे 2024 ओलंपिक के लिये तैयारी करनी है। जिस तरह से चीजें हुई, मैं गुस्से में था। साक्षी अब काफी ठीक है। ’’

पराजित होने वाले मुक्केबाज के टीम मैनेजर और मुख्य कोच को फैसला घोषित किये जाने के बाद अपना विरोध दर्ज करने के लिये 15 मिनट का समय मिलता है तथा इसकी कागजी कार्रवाई अगले 30 मिनट में करनी होती है।

इस प्रणाली में 5—0 या 4—1 से जीत के फैसलों की समीक्षा नहीं की जा सकती है।

प्रत्येक टीम को समीक्षा के लिये दो मौके मिलते हैं लेकिन चुनौती सफल होने के बाद इनमें कटौती नहीं की जाती है।

इस फैसले के बाद फाइनल में जगह बनाने वाली भारतीय महिला मुक्केबाजों की संख्या घटकर चार रह गयी है।

छह बार की विश्व चैंपियन एम सी मैरीकॉम (51 किग्रा), लालबुआतसीही (64 किग्रा), पूजा रानी (75 किग्रा) और अनुपमा (81 किग्रा से अधिक) ने गुरुवार को अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश किया था।

इनमें से पूजा को अपनी प्रतिद्वंद्वी के हटने के कारण वाकओवर मिला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!