लाइव न्यूज़ :

ब्राजील से गोलरहित ड्रा खेलकर अर्जेंटीना ने कटाया विश्व कप का टिकट

By भाषा | Updated: November 17, 2021 10:31 IST

Open in App

साओ पाउलो, 17 नवंबर (एपी) अर्जेंटीना ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी ब्राजील के खिलाफ दक्षिण अमेरिकी विश्व कप क्वालीफाईंग का मैच गोलरहित ड्रा खेलकर अगले साल होने वाले विश्व कप फुटबॉल में अपनी जगह सुरक्षित की।

इससे लियोनेल मेस्सी को विश्व खिताब जीतने का पांचवां और संभवत: अंतिम मौका भी मिल गया है। मेस्सी अपने करियर अब तक यही बड़ी ट्राफी नहीं जीत पाये हैं।

दूसरे स्थान पर काबिज अर्जेंटीना ने तीसरे स्थान की टीम इक्वेडर की चिली पर 2-0 से जीत के बाद कतर में होने वाले टूर्नामेंट के लिये क्वालीफाई किया। अर्जेंटीना के अब 29 अंक हैं और केवल चार क्वालीफायर बचे हुए हैं, ऐसे में मेस्सी की अगुवाई वाली टीम को दो से अधिक टीमें पीछे नहीं छोड़ सकती हैं।

क्वालीफाईंग तालिका में शीर्ष पर चल रहा ब्राजील पहले ही विश्व कप में जगह बना चुका है। दक्षिण अमेरिका से चार टीमों को विश्व कप में सीधे प्रवेश मिलता है जबकि पांचवें स्थान की टीम को अंतरमहाद्वीपीय प्लेऑफ में खेलना पड़ता है।

ब्राजील के 35 अंक हैं जो अर्जेंटीना से छह अधिक हैं। इन दोनों टीमों ने 13 मैच खेल लिये हैं जो अन्य टीमों से एक कम हैं क्योंकि इन दोनों के बीच सितंबर में आयोजित मैच केवल सात मिनट बाद कोविड-19 प्रतिबंधों को लागू किये जाने के कारण स्थगित कर दिया था। विश्व फुटबॉल संस्था फीफा को अभी इस मैच पर निर्णय करना है।

इक्वेडर 23 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। आखिरी स्थान की टीम वेनेजुएला के अलावा अन्य टीमों के पास क्वालीफाई करने का मौका है।

कोलंबिया और पेरू के 17 अंक हैं जबकि चिली और उरूग्वे 16 अंक लेकर छठे और सातवें स्थान पर है। बोलिबिया (15 अंक) और पराग्वे (13 अंक) भी अभी दौड़ में बने हुए हैं।

बोलिविया ने एक अन्य मैच में उरूग्वे को 3-0 से और पेरू ने वेनेजुएला को 2-1 से पराजित किया जबकि कोलंबिया और पराग्वे का मैच गोलरहित ड्रा छूटा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!