लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक के लिये आईओसी की शरणार्थी टीम में एक अधिकारी कोविड-19 पॉजिटिव

By भाषा | Updated: July 14, 2021 15:24 IST

Open in App

दोहा, 14 जुलाई अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की शरणार्थी टीम में एक अधिकारी यहां कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आया है जिससे तोक्यो ओलंपिक के लिये उनकी यात्रा योजना में विलंब हो रहा है।

टीम में हालांकि अन्य सदस्यों की जांच नेगेटिव आयी है।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के बयान के अनुसार, ‘‘आईओसी शरणार्थी ओलंपिक टीम कतर के दोहा में स्वागत कार्यक्रम (वेल्कम एक्सपीरिएंस) के लिये साथ में आयी थी। 29 में से 26 खिलाड़ियों और 11 अधिकारियों में इसमें हिस्सा लिया था। ’’

इसके अनुसार, ‘‘तोक्यो के लिये रवाना होने से पहले कोविड-19 पीसीआर जांच किये जाने के बाद एक अधिकारी पॉजिटिव पाया गया। फिर एक और जांच में नतीजे की पुष्टि हुई जबकि टीम के अन्य सभी सदस्यों (खिलाड़ियों और अधिकारियों) परीक्षण नेगेटिव आये हैं। ’’

तीन एथलीट दोहा में ‘वेल्कम एक्सपीरिएंस’ में हिस्सा नहीं ले पाये थे और इनमें से दो - अहमद अलीकाज (जूडो) और अब्दुल्लाह सेदिकी (ताइक्वांडो) - बुधवार को तोक्यो पहुंचेंगे।

पॉजिटिव आये अधिकारी को पृथकवास में रखा गया है और उन्हें कोई लक्षण नहीं हैं।

आईओसी ने कहा, ‘‘इसके परिणामस्वरूप फैसला किया गया कि टीम अभी तोक्यो रवाना नहीं होगी और दोहा में अपनी ट्रेनिंग करती रहेगी और रोज उनकी जांच होती रहेगी। ’’

सभी शरणार्थियों के साहस और उनकी दृढ़ता को देखते हुए ओलंपिक में शरणार्थी टीम पहली बार 2016 रियो खेलों में उतारी गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!