लाइव न्यूज़ :

एआईबीए ने कहा कि अगले साल चुनाव करायेगा, विश्व चैम्पियनशिप से चुने जायेंगे एथलीट प्रतिनिधि

By भाषा | Updated: September 22, 2021 20:50 IST

Open in App

लुसाने, 22 सितंबर अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) ने बुधवार को घोषणा की कि वह 2022 में अपने निदेशकों के बोर्ड के चुनाव करेगा जबकि एथलीट प्रतिनिधियों का चयन साल इस साल के अंत में होने वाली दो विश्व चैम्पियनशिप के दौरान किया जायेगा।

इससे एआईबीए की अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) में वापस शामिल होने की कोशिश जारी हैं।

यह घोषणा आईओसी के 2024 पेरिस ओलंपिक में मुक्केबाजी खेल के स्थान को बरकरार रखने के संबंध में जतायी गयी चिंताओं के बाद हुई है। एआईबीए के अनसुलझे मुद्दों का हवाला देते हुए आईओसी ने उसकी संचालन व्यवस्था, वित्तीय स्थिति और स्कोरिंग प्रणाली पर चिंता जतायी थी। एआईबीए ने जवाब में इन मानंदड को पूरा करने का वादा किया।

एआईबीए के बयान के अनुसार, ‘‘ऑनलाइन बैठक में एआईबीए के निदेशकों के बोर्ड ने चुनावों के समय पर सहमति बनायी है और एथलीट प्रतिनिधियों के चुनाव की ओर कदम उठाये और एआईबीए के सुशासन, वित्तीय और खेल अखंडता में सुधार लाने के उद्देश्य के लिये आगे के कदमों को मंजूरी दी। ’’

इसके अनुसार, ‘‘12 दिसंबर को एआईबीए निदेशकों के बोर्ड का चुनाव कराने की ओर पहला कदम उठाते हुए एक बैठक की मेजबानी करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत24 घंटे में जवाब दें?, पीएम मोदी को "आतंकवादी" कहे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस

भारततमिलनाडु-पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः 1,072.13 करोड़ रुपये की नकदी, नशीले पदार्थ और प्रलोभन सामग्री और 4049176 लीटर शराब जब्त

क्रिकेटसिगरेट पीते कगिसो रबाडा की क्लिप वायरल?, फिर सवालों के घेरे में गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज, वीडियो

भारतकौन हैं ज्ञानेंद्र विश्वकर्मा?, अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय सचिव बने

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!