लाइव न्यूज़ :

एआईबीए ने पहली बार विश्व युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप में बाउट समीक्षा की घोषणा की

By भाषा | Updated: April 12, 2021 20:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल पोलैंड के किल्से में मंगलवार से शुरू हो रही युवा विश्व चैंपियनशिप में पहली बार अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) बाउट समीक्षा प्रक्रिया को लागू करेगा, जिसमें भारत के मुक्केबाज भी चुनौती पेश करते नजर आएंगे।

इस समीक्षा प्रणाली को 2019 में सीनियर स्तर पर लागू किया गया था।

एआईबीए से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘ यह पहली बार है जब युवाओं की प्रतियोगिताओं में बाउट समीक्षा प्रक्रिया को लागू किया जायेगा।’’

हारने वाले मुक्केबाज के टीम मैनेजर या मुख्य कोच के पास फैसले के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए 30 मिनट का समय होगा। उन्हें अगले 30 मिनट में इसके लिए कागजी कार्रवाई पूरी करनी होगी।

एआईबीए के मुताबिक, ‘‘ 5-0 या 4-1 के फैसले की समीक्षा नहीं होगी। सिर्फ 3-2 के खंडित फैसले की समीक्षा संभव है ।’’

इसके साथ ही तीन दौर के अंत में, अंतिम स्कोर को सार्वजनिक रूप से परिणामों की आधिकारिक घोषणा के बाद ही प्रदर्शित किया जाएगा।

प्रत्येक टीम को दो असफल समीक्षाओं तक की अनुमति है।

भारत ने इस प्रतियोगिता में 20 मुक्केबाजों को उतारा है जिसमें 10 पुरूष और 10 महिला मुक्केबाज शामिल हैं।

महिला टीम में 2019 एशियाई युवा चैंपियन नोरेम बेबीरोसाना चानू (51 किग्रा), विंका (60 किग्रा), सनामाचा चानू (75 किग्रा), अल्फिया पठान (81 किग्रा से अधिक) और खेलों इंडिया में तीन बार की स्वर्ण पदक विजेता अरुंधति चौधरी (69 किग्रा) के साथ गीतिका (48 किग्रा), अर्शी खानम (54 किग्रा), पूनम (57 किग्रा), निशा (64 किग्रा) और खुशी (81 किग्रा) शामिल हैं।

पुरूष वर्ग में भारतीय चुनौती की अगुवाई एशियाई युवा चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता अंकित नरवाल (64किग्रा) और एशियाई जूनियर चैम्पियन चोंगथम विश्वामित्र (49 किग्रा) करेंगे।

टीम में विकास (52 किग्रा), सचिन (56 किग्रा), आकाश गोरखा (60 किग्रा), सुमित (69 किग्रा), मनीष (75 किग्रा), विनीत (81 किग्रा), विशाल गुप्ता (91 किग्रा) और जुगनू (91 किग्रा से अधिक) को भी शामिल किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!