लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के हुसैन रसोली को मिला पैरालंपिक में चुनौती पेश करने का मौका

By भाषा | Updated: August 31, 2021 13:09 IST

Open in App

तोक्यो, 31 अगस्त (एपी) अफगानिस्तान के खिलाड़ी हुसैन रसोली को अंतत: मंगलवार को यहां पैरालंपिक खेलों में प्रतिस्पर्धा पेश करने का मौका मिल गया।काबुल से सकुशल बाहर निकाले जाने के बाद हुसैन और टीम की उनकी साथी जाकिया खुदादादी शनिवार को तोक्यो पहुंचे थे। ये दोनों एक सप्ताह देर से पहुंचे और निजता तथा सुरक्षा कारणों से इन दोनों को पैरालंपिक खेल गांव में रखा गया है। इन दोनों के प्रतियोगिता से पहले और बाद में मीडिया से बात करने पर भी रोक है।हुसैन मुख्य रूप से फर्राटा धावक हैं लेकिन वह प्रतियोगिताओं के लिए देर से पहुंचे। इसके बाद उन्होंने टी47 क्लास की लंबी कूद स्पर्धा में भाग्य आजमाया जो इन खेलों में उनकी एकमात्र स्पर्धा है।वह हालांकि 4.46 मीटर के प्रयास के साथ 13 खिलाड़ियों की स्पर्धा में अंतिम स्थान पर रहे। क्यूबा के रोबील यांकील सोल केरवांटेस ने 7.46 मीटर की कूद के साथ स्वर्ण पदक जीता।अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति के प्रवक्ता क्रेग स्पेंस ने कहा कि उन्होंने सोमवार को हुसैन से बात की थी लेकिन इसके बारे में अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया।स्पेंस ने कहा, ‘‘वह प्रतिस्पर्धा पेश करने को लेकर बेहद रोमांचित था। वह पहले भी लंबी कूद में हिस्सा ले चुका है लेकिन किसी बड़ी प्रतियोगिता में वह पहली बार लंबी कूद स्पर्धा में हिस्सा ले रहा था। यह बेहद विशेष मौका था। मैं सिर्फ इतना ही कह सकता हूं।’’जाकिया 2004 के बाद पैरालंपिक में हिस्सा लेने वाली अफगानिस्तान की पहली महिला बनेंगी। वह गुरुवार को ताइक्वाडों के महिला 44-49 किग्रा वर्ग में चुनौती पेश करेंगी।अफगानिस्तान की दो सदस्यीय टीम सप्ताहांत पैरालंपिक खेल गांव में आईपीसी अध्यक्ष एंड्रयू पार्सन्स से भी मिली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

विश्वAfghanistan Earthquake Updates: 800 की मौत और 2500 घायल, अफगानिस्तान में भारी तबाही, चारों ओर शव ही शव, देखिए वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: जापानी महिलाओं ने पीएम मोदी को सुनाया 'पधारो म्हारे देश', राजस्थानी गीत गाकर किया स्वागत, देखें वायरल वीडियो

भारतVIDEO: 'मोदीजी हमारे लिए पिता समान हैं, उनके संबंधों के कारण हम जापान में सुरक्षित हैं': टोक्यो में भारतीय भावुक होकर बोले

भारतइस वजह से  डायमंड लीग फाइनल हारे नीरज चोपड़ा, कहा- 21 दिन बाद विश्व चैम्पियनशिप, दिखाएंगे जलवा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!