लाइव न्यूज़ :

18वां दिल्ली अंतरराष्ट्रीय ओपन ग्रैंडमास्टर शतरंज टूर्नामेंट: शीर्ष पर काबिज खिलाड़ियों में भारत के कार्तिक वेंकटरमन और सीआरजी कृष्णा शामिल

By भाषा | Updated: January 11, 2020 23:51 IST

भारत के कार्तिक वेंकटरमन और सीआरजी कृष्णा 18वें दिल्ली अंतरराष्ट्रीय ओपन ग्रैंडमास्टर शतरंज टूर्नामेंट में शनिवार को चौथे दौर के बाद चार जीत के साथ शीर्ष पर काबिज पांच खिलाड़ियों में शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत के कार्तिक वेंकटरमन और सीआरजी कृष्णा चौथे दौर के बाद चार जीत के साथ शीर्ष पर काबिज पांच खिलाड़ियों में शामिल हैं।इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा पेरू के मार्टिनेज अलकांट्रा, बेलारूस के अलेक्सेज अलेक्सांद्रोव और बांग्लादेश के ग्रैंडमास्टर जियाउर रहमान संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।

भारत के कार्तिक वेंकटरमन और सीआरजी कृष्णा 18वें दिल्ली अंतरराष्ट्रीय ओपन ग्रैंडमास्टर शतरंज टूर्नामेंट में शनिवार को चौथे दौर के बाद चार जीत के साथ शीर्ष पर काबिज पांच खिलाड़ियों में शामिल हैं।

इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा पेरू के मार्टिनेज अलकांट्रा, बेलारूस के अलेक्सेज अलेक्सांद्रोव और बांग्लादेश के ग्रैंडमास्टर जियाउर रहमान संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से छह खिलाड़ी हैं।

वेंकटरमन ने गुड़गांव की इश्वी अग्रवाल को शिकस्त दी जबकि कृष्णा ने रूद्राशीष चक्रवर्ती को हराया।

चौथी वरीयता प्राप्त अलकांट्रा ने भारतीय अंतरराष्ट्रीय मास्टर हिमल गुंसाई जबकि आठवीं वरीयता प्राप्त अलेक्सांद्रोव ने भारतीय खिलाड़ी निरंजना नवालगुंड को 70 चालों में पराजित किया। तीसरी वरीयता प्राप्त ग्रैंडमास्टर कार्तिकेय मुरली को सप्तऋषि राय को ड्रा पर रोका।

टॅग्स :शतरंजइंडियादिल्लीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

अन्य खेल अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट