लाइव न्यूज़ :

मीर उस्मान अली खानः एक ऐसा निजाम जिसने 1965 की जंग में भारतीय सेना के लिए खोल दिए अपने खजाने!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: October 21, 2018 07:44 IST

Nizam Mir Osman Ali Khan: हैदराबाद रियासत का आखिरी निज़ाम जिसने 1965 की जंग में भारतीय सेना को 5 टन सोना दान किया। जानें क्या है पूरी कहानी....

Open in App

1947 में आजादी मिलने के बाद महज 18 साल में भारत तीन बड़ी जंग लड़ चुका था। इससे भारतीय सेना आर्थिक रूप से पस्त हो चुकी थी। 1965 में तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने रेडियो से एक सार्वजनिक गुहार लगाई। उन्होंने आम जनता और राजे-रजवाड़ों से देश के लिए मदद मांगी थी। हैदराबाद रियासत के आखिरी निजाम मीर उस्मान अली खान बहादुर ने इस अपील को सुना तो उन्होंने पीएम शास्त्री को हैदराबाद आने का न्यौता भेजा। एक ही मुलाकात में निजाम मीर उस्मान अली खान ने नेशनल डिफेंस फंड को 5,000 किलो सोना दान कर दिया जो कि आज तक का सबसे बड़ा योगदान है।

उस्मान अली खान को देशभक्ति की भावना और प्रगतिशील सोच के लिए जाना जाता है। वो हैदराबाद रियासत के सातवें और आखिरी निजाम थे। उन्हें आधुनिक हैदराबाद का निर्माता भी माना जाता है। यहां जाने मीर उस्मान अली खान बहादुर की ज़िंदगी के बारे में कुछ रोचक और जरूरी बातेंः-

- मीर उस्मान अली खान का जन्म 6 अप्रैल 1886 को हुआ था। उन्होंने 1911 को हैदराबाद रियासत की बागडोर संभाली और 1947 में भारत की आजादी तक निजाम बने रहे। 

- उन्हें मॉडर्न हैदराबाद का आर्किटेक्ट कहा जाता है क्योंकि उस्मानिया यूनिवर्सिटी, उस्मानिया जनरल हॉस्पिटल और हैदराबाद हाई कोर्ट उन्हीं की देन है। हैदराबाद का अधिकांश सार्वजनिक इमारतें उन्हें के कार्यकाल में बनाई गई हैं।

- 1937 में टाइम पत्रिका के कवर पर उस्मान अली खान थे और उन्हें दुनिया का सबसे अमीर शख्स बताया गया था। माना जाता है कि आज की तारीख तक वो भारत के सबसे अमीर शख्स हैं। अंबानी-टाटा भी नहीं छू पाए।

- हैदराबाद रियासत के छठवें निजाम मीर महबूब अली खान की मृत्यु के बाद महज 25 साल की उम्र में उस्मान अली खान ने गद्दी संभाली। उनके 37 साल लंबे कार्यकाल में ही राज्य में बिजली, सड़क और रेलवे रूट आया।

- 24 फरवरी 1967 में उस्मान अली खान के निधन के बाद 21 तोपों की सलामी दी गई। उनकी इच्छा थी कि उनके शव को मस्जिद-ए-जुडी में दफनाया जाए जोकि उनकी शाही कोठी के ठीक सामने थी।

टॅग्स :हैदराबादभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

फील गुड अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो