लाइव न्यूज़ :

क्या आदित्य ठाकरे बनेंगे अगले मुख्यमंत्री, युवा शिवसेना नेता ने मुस्कुराते हुए खुद दिया जवाब

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 3, 2019 13:13 IST

Aaditya Thackeray: वर्ली से नामांक के साथ ही चुनाव लड़ने वाले ठाकरे परिवार के पहले सदस्य आदित्य ने गुरुवार को दाखिल किया अपना नामांकन

Open in App
ठळक मुद्देआदित्य ठाकरे ने गुरुवार को वर्ली विधानसभा सीट से दाखिल किया नामांकनआदित्य चुनाव लड़ने वाले ठाकरे परिवार के पहले सदस्य हैं

शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार को वर्ली से अपना नामांकन दाखिल करते हुए नया इतिहास रच दिया। वह चुनावी मैदान में उतरने वाले ठाकरे परिवार के पहले सदस्य हैं। 

आदित्य ने गुरुवार को एक मेगा रोड शो के बाद अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे समेत परिवार के कई अन्य सदस्य भी मौजूद थे। 

क्या अगले सीएम बनेंगे आदित्य ठाकरे, खुद दिया जवाब!

आदित्य से इस दौरान जब एक पत्रकार ने पूछा, क्या मैं अगले मुख्यमंत्री से बात रहा हूं, तो इस युवा नेता ने मुस्कुराते हुए कहा, 'आप एक ऐसे व्यक्ति से बात कर रहे हैं जो हमेशा राज्य की सेवा करेगा।'

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि उनका उद्देश्य एक 'नया महाराष्ट्र'  है।

आदित्य ने गुरुवार सुबह लोअर परेल स्थित शिव सेना ऑफिस से अपना रोड शो शुरू किया और वर्ली के बीएमसी इंजीनियरिंग हब में इसका समापन किया, जहां उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया।

सफेद कुर्ते में नजर आ रहे आदित्य ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं, आप लोगों का प्यार देख सकते हैं।' 

आदित्य एक खुली जीप में गलियों में लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार करते नजर आए। उनकी इस रैली में हजारों की संख्या में शिवसैनिक हाथ में उनका पोस्टर लिए उनके समर्थन में दिखे। ये मौका शिवसेना के लिए अपने शक्ति प्रदर्शन का अवसर बन गया, जो आदित्य को मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर पेश कर रही है।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने अपने भतीजे आदित्य ठाकरे के खिलाफ वर्ली से कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। माना जा रहा है कि शिवसेना से अलग होकर अपनी पार्टी बनाने वाले राज ठाकरे ऐसा करके नकारात्मक संदेश नहीं देना चाहते थे।

टॅग्स :आदित्य ठाकरेशिव सेनामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग