लाइव न्यूज़ :

जाने-माने मराठी लेखक, नाटककार रत्नाकर मत्कारी का निधन, पिछले सप्ताह कोरोना से हुए थे संक्रमित

By भाषा | Updated: May 18, 2020 13:53 IST

देश भर में महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 2,347 नये मरीजों के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 33,053 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देरत्नाकर मत्कारी का बच्चों के लिए कहानी की किताबों से लेकर नाटक लिखने तक मराठी साहित्य में रहा अहम योगदानमुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जताया दुख, कहा- 'हमने एक अनमोल रत्न खो दिया'

मुम्बई: जाने-माने मराठी लेखक एवं नाटककार रत्नाकर मत्कारी का निधन हो गया है। वह 81 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि उपनगर मरोल स्थित एक अस्पताल में रविवार रात उनका निधन हो गया।

अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। एक लेखक ने कहा कि बच्चों के लिए कहानी की किताबों से लेकर नाटक लिखने तक मराठी साहित्य में उनका योगदान अभूतपूर्व था।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि साहित्य की दुनिया का हमने एक अनमोल रत्न खो दिया। उन्होंने बच्चों से लेकर बड़ों तक, सबके लिए लिखा। ठाकरे ने कहा, 'नाटकों, लघु कथाओं, उपन्यास आदि में उनके अपार योगदान ने मराठी साहित्य की दुनिया को समृद्ध किया।' 

बता दें कि महाराष्ट्र देश भर में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां रविवार को एक दिन में कोविड-19 के सबसे अधिक नये मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 2,347 नये मरीजों के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 33,053 हो गई। विभाग के अधिकारी ने बताया कि रविवार को कोरोना वायरस से 63 लोगों की मौत हुई जिनमें से 38 मौतें अकेले मुंबई में हुई है। इसके साथ ही राज्य में कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 1,198 हो गई है। 

अच्छी बात ये है कि राज्य में कोविड-19 का इलाज कराकर घर लौटने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 7,688 हो गई है जबकि 24,161 मरीज उपचाराधीन हैं। अधिकारी ने बताया कि सबसे अधिक प्रभावित मुंबई में 20,150 कोविड-19 मरीज हैं, जिनमें से 734 लोगों की मौत हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग