लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में सेप्टिक टैंक की सफाई कर रहे तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत

By भाषा | Updated: April 18, 2020 12:57 IST

महाराष्ट्र में तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। महाराष्ट्र के पालघर जिले में विरार कस्बे में एक बंगले में सेप्टिक टैंक की सफाई करने गए थे। बंगले के मालिक हेमंत घराट को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे महाराष्ट्र के पालघर जिले में विरार कस्बे में एक बंगले में सेप्टिक टैंक की सफाई कर रहे तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई।बंगले के मालिक हेमंत घराट को गिरफ्तार कर लिया है।

पालघर:महाराष्ट्र के पालघर जिले में विरार कस्बे में एक बंगले में सेप्टिक टैंक की सफाई कर रहे तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि अर्नाला पुलिस ने इस संबंध में बंगले के मालिक हेमंत घराट को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए शुक्रवार को चार मजदूर बुलाए थे जिनमें से तीन मजदूरों की विषैली गैस से दम घुटने के कारण मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घराट ने ही मजदूरों को टैंक से बाहर निकाला और उन्हें तत्काल पास के अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने तीन को मृत घोषत कर दिया। एक मजदूर का उपचार चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि मजदूरों को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण मुहैया नहीं कराए गए थे और आरोपी ने उनकी सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए थे।

मृतकों की पहचान नारायण बोए, जयेन्द्र मुकने और तेजस भाटे के तौर पर की गई है। सभी की उम्र 20 से 25 साल के बीच है। उन्होंने बताया कि नितेश मुकने बच गया क्योंकि टैंक के अंदर नहीं गया था। वह टैंक के पास था। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रहत्याकांडPalghar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग