लाइव न्यूज़ :

अमरावती में शिवसेना नेता समेत तीन लोगों हत्या के बाद तनाव, कर्फ्यू लगाया गया

By भाषा | Updated: October 1, 2019 05:32 IST

अधिकारी ने बताया कि जिले के परातवाड़ा इलाके में दोपहर करीब 12:30 बजे शिवसेना नेता श्यामा पहलवान नंदवंशी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद एक समुदाय के लोगों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए लोग सड़कों पर आ गए।

Open in App
ठळक मुद्देएक समुदाय के लोगों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए लोग सड़कों पर आ गए। कुछ दिन पहले नंदवशी की बहस एक स्थानीय युवक शाहरुख से हुई थी।

महाराष्ट्र के अमरावती के कुछ ग्रामीण इलाकों में अलग-अलग घटनाओं में शिवसेना के एक स्थानीय नेता समेत तीन लोगों की हत्या हो गई जिसके बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया। यहां दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि जिले के परातवाड़ा इलाके में दोपहर करीब 12:30 बजे शिवसेना नेता श्यामा पहलवान नंदवंशी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद एक समुदाय के लोगों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए लोग सड़कों पर आ गए।

पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले नंदवशी की बहस एक स्थानीय युवक शाहरुख से हुई थी। मौजूदा घटना को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके बाद प्रतिशोध के तौर पर नंदवंशी के संदिग्ध समर्थकों ने दुर्रानी चौहाहा और लक्कड़ बाजार इलाकों में सैफ अली और अब्दुल अतीक अब्दुल रफीक नाम के दो लोगों पर हमला कर दिया।

इन हमलों में यह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाने के दौरान इनकी मौत हो गई। एक दिन में तीन हत्याओं की वजह से तनाव बढ़ गया है और कुछ स्थानों पर पथराव की भी खबर आई है। प्रशासन ने अचलपुर, फरवाड़ा और सरमसपुरा थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि अभी तक छह लोगों को हिरासत में लिया गया है लेकिन उन्होंने विस्तृत जानकारी नहीं दी।

टॅग्स :अमरावतीशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत12 जिला पंचायत चुनाव में 12 जगह महायुती सत्ता, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा-पंचायत समिति में 125 में से 105 जगह पर महायुती सभापति बनेंगे?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग