लाइव न्यूज़ :

सोनिया, राहुल, प्रियंका, मनमोहन होंगे महाराष्ट्र चुनाव में स्टार प्रचारक, लोकसभा चुनाव से दूर थीं कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष

By भाषा | Updated: October 5, 2019 18:43 IST

इस साल हुए लोकसभा चुनावों के बाद यह पहला बड़ा राजनीतिक मुकाबला है। महाराष्ट्र में कांग्रेस का प्रचार करने वाले अन्य शीर्ष नेताओं में पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी तथा उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हो सकती हैं। प्रियंका उत्तर प्रदेश में पार्टी महासचिव हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी का स्टार प्रचारकों में शामिल होना कांग्रेस द्वारा महाराष्ट्र चुनावों को दी जा रही तवज्जो को दिखाता है।सोनिया इस साल हुए लोकसभा चुनावों के दौरान प्रचार से दूर रही थीं।

कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के 40 ‘‘स्टार’’ प्रचारकों में शामिल हैं।

इस साल हुए लोकसभा चुनावों के बाद यह पहला बड़ा राजनीतिक मुकाबला है। महाराष्ट्र में कांग्रेस का प्रचार करने वाले अन्य शीर्ष नेताओं में पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी तथा उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हो सकती हैं। प्रियंका उत्तर प्रदेश में पार्टी महासचिव हैं।

सोनिया गांधी का स्टार प्रचारकों में शामिल होना कांग्रेस द्वारा महाराष्ट्र चुनावों को दी जा रही तवज्जो को दिखाता है। सोनिया इस साल हुए लोकसभा चुनावों के दौरान प्रचार से दूर रही थीं। एक समय कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाला महाराष्ट्र भाजपा के सत्ता में आने के बाद से उसके हाथ से निकल गया है।

साल 2014 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कुल 288 सीटों में से केवल 42 पर ही जीत सकी। लोकसभा चुनाव में उसका प्रदर्शन खराब रहा और उसने केवल दो सीटें जीती। साल 2019 के आम चुनावों में पार्टी महज एक सीट जीत पायी। इस बार के विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने राकांपा के साथ गठबंधन किया है।

हालांकि महागठबंधन के लिए छोटे दलों के साथ बातचीत सीटों के आवंटन को लेकर बाधित हो गयी। सीटों के बंटवारे पर समझौते के अनुसार कांग्रेस और राकांपा के 125-125 सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना थी लेकिन कांग्रेस ने अधिक नामांकन पत्र दाखिल किए। राज्य में प्रचार के लिए पार्टी के अन्य प्रमुख प्रचारकों में पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे, पृथ्वीराज चह्वाण और अशोक चह्वान हैं।

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री क्रमश: अशोक गहलोत, कमल नाथ और भूपेश बघेल भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, ज्योतिरादित्य सिंधिया, शत्रुघ्न सिन्हा भी प्रचार करेंगे। यह दिलचस्प है कि पूर्व मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा और संजय निरुपम, पूर्व सांसद प्रिया दत्त स्टार प्रचारकों में शामिल नहीं हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेससोनिया गाँधीमनमोहन सिंहराहुल गांधीप्रियंका गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)Bharatiya Janata Party (BJP)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग