लाइव न्यूज़ :

शिवसेना मराठी लोगों के लिए संघर्ष करती रहेगी: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

By भाषा | Updated: August 14, 2020 01:58 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि अन्याय के खिलाफ लड़ाई शिवसेना की ताकत है और पार्टी मराठी भाषी लोगों के मुद्दों को उठाना जारी रखेगी।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना मराठी लोगों के लिए संघर्ष करती रहेगी।पत्रिका 'मार्मिक' के 60 साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रिका ने मुंबई में मराठी भाषी लोगों के साथ हुए अन्याय को उजागर किया।

मुंबई।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि अन्याय के खिलाफ लड़ाई शिवसेना की ताकत है और पार्टी मराठी भाषी लोगों के मुद्दों को उठाना जारी रखेगी। शिवसेना के दिवंगत सुप्रीमो बाल ठाकरे द्वारा शुरू की गयी साप्ताहिक पत्रिका 'मार्मिक' के 60 साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रिका ने मुंबई में मराठी भाषी लोगों के साथ हुए अन्याय को उजागर किया।

ठाकरे ने कहा, "पत्रिका ने मुंबई में मराठी भाषी लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने की खातिर शिवसेना को जन्म दिया।" उन्होंने कहा कि इस पत्रिका का जल्द ही डिजिटल संस्करण होगा। उन्होंने कहा कि उनके पिता एक कलाकार थे और ब्रश उनका हथियार था। उन्होंने कहा, "उन्होंने अपने कार्टूनों के जरिए मराठी भाषी लोगों के विभिन्न मुद्दों को रेखांकित किया और प्रवासियों का विरोध कर स्थानीय लोगों के प्रति अन्याय को उजागर किया।’’

ठाकरे ने कहा कि उनकी सरकार ने स्थानीय लोगों को आरक्षण देने के लिए एक कानून बनाया है और मराठी को पाठ्यक्रम में अनिवार्य भी कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘ मर्मिक शिवसेना की संस्थापक हैं और आज मुख्यमंत्री पार्टी के हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि संयुक्त (अविभाजित) महाराष्ट्र तब तक अधूरा है जब तक कि कर्नाटक के मराठी भाषी क्षेत्रों का राज्य में विलय नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि बाल ठाकरे और आर के लक्ष्मण के बाद राजनीतिक घटनाक्रम पर सूक्ष्म कार्टून बनाने वालों कार्टूनिस्टों की कमी हो गयी। ठाकरे ने कहा, ‘‘जो संपादकीय नहीं बता सकते थे, उसे उनके कार्टूनों ने दर्शाया।’’

टॅग्स :उद्धव ठाकरेशिव सेनाबाल ठाकरेमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज