लाइव न्यूज़ :

शरद पवार का बड़ा फैसला, बेटी सुप्रिया और प्रफुल्ल पटेल को बनाया NCP का कार्यकारी अध्यक्ष

By अंजली चौहान | Updated: June 10, 2023 14:52 IST

एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले और एनसीपी उपाध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया गया है। आज के दिन शरद पवार ने 1999 में उनके और पीए संगमा द्वारा स्थापित पार्टी की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर ये घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल पार्टी के नए कार्यकारी अध्यक्ष बनेंसुप्रिया सुले ने कहा कि वह पार्टी की बहुत आभारी हैंएनसीपी की आज 25वीं वर्षगाठ है।

मुंबई: महाराष्ट्र राजनीति में सक्रिय बड़ी पार्टियों में से एक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में बड़ा फेरबदल हुआ है। शनिवार को शरद पवार ने पार्टी के नवनिर्वाचित कार्यकारी अध्यक्षों के नामों की घोषणा की है।

दिल्ली में 25वें पार्टी स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पवार ने सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को कार्यकारी अध्यक्ष बताया। सुप्रिया सुले को महाराष्ट्र, हरियाणा और पंजाब की चुनावी जिम्मेदारी दी गई है, जबकि प्रफुल्ल पटेल को मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, झारखंड,गोवा राज्य के अलावा राज्यसभा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एनसीपी के प्रमुख नेता अजित पवार की मौजूदगी में यह घोषणा की गई। एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील तटकरे को ओडिशा, पश्चिम बंगाल, किसान और अल्पसंख्यक विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। 

घोषणा किए जाने के बाद, सुप्रिया सुले ने कहा कि वह पार्टी की बहुत आभारी हैं, उन्होंने कहा कि वह पार्टी द्वारा उन पर किए गए भरोसे को सही ठहराने के लिए दृढ़ हैं।

उन्होंने कहा कि NCP की वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में मुझे और प्रफुल्लभाई पटेल को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में चुना गया। मैं इसके लिए पार्टी संगठन का बहुत आभारी हूं। मैं पार्टी द्वारा मुझ पर जताए गए विश्वास को सही ठहराने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं। 

इस बीच अजित पवार को लेकर ये सवाल तेज हो गया है कि आखिर उन्हें किस पद पर रखा गया है। हालांकि, उन्हें महाराष्ट्र की जिम्मेदारी दी गई है क्योंकि नए अध्यक्ष के पास महाराष्ट्र की जिम्मेदारी नहीं है। हाल ही में पार्टी के बीच आपसी कलह को लेकर कई घटनाएं सामने आई थी। जिससे कायस लगाए जा रहे थे अजित पवार बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। मगर पार्टी की ओर से इसका खंडन किया गया। 

टॅग्स :शरद पवारNCPप्रफुल्ल पटेलPraful Patel
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBy-Poll Results Update: 5 राज्य और 7 सीट, बीजेपी खाते में 4, एनसीपी के पास 1 और कांग्रेस ने 2 सीट पर किया कब्जा

भारतBye Election Results 2026: 5 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में बीजेपी 4 सीटों में आगे, बारामती से सुनेत्रा अजित पवार 61917 वोटों से आगे

भारतBy Election Result 2026 LIVE: 5 राज्य और 7 सीट?, बीजेपी 5, कांग्रेस 1 और एनसीपी 1 सीट पर आगे, देखिए सीटवार आंकड़े

भारतBaramati Assembly bye-elections 2026: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने डाला अपना वोट, बारामती की जनता से की वोटिंग की अपील, देखें तस्वीरें

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग