लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Taja Khabr: उद्धव ठाकरे सरकार ने बताया, वेतन और पेंशन पर डेढ़ लाख करोड़ रुपये किए खर्च

By भाषा | Updated: March 4, 2020 08:12 IST

महाराष्ट्र पर पहले ही 24 लाख लोगों के वेतन और पेंशनों पर 1.51 लाख करोड़ रुपये खर्च करने का भार है। उधारी समेत राज्य की कुल आमदनी चार लाख करोड़ रुपये है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने मंगलवार को विधान परिषद को बताया कि राज्य की सालाना चार लाख करोड़ की आमदनी में से 1.51 लाख करोड़ रुपये कर्मचारियों के वेतन और पेंशनों पर खर्च किये गए हैं।उन्होंने कहा कि राज्य की पुरानी पेंशन योजनाओं को वापस लाने का कोई कारण नहीं है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने मंगलवार को विधान परिषद को बताया कि राज्य की सालाना चार लाख करोड़ की आमदनी में से 1.51 लाख करोड़ रुपये कर्मचारियों के वेतन और पेंशनों पर खर्च किये गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की पुरानी पेंशन योजनाओं को वापस लाने का कोई कारण नहीं है। उपमुख्यमंत्री ने कहा, ''केंद्र और राज्य सरकारों ने 2005 में सोच-समझकर राष्ट्रीय पेंशन योजना को अपनाने का निर्णय लिया था, लिहाजा पुरानी पेंशन योजनाओं को वापस लाने का कोई कारण नहीं है।''

उन्होंने कहा, ''महाराष्ट्र पर पहले ही 24 लाख लोगों के वेतन और पेंशनों पर 1.51 लाख करोड़ रुपये खर्च करने का भार है। उधारी समेत राज्य की कुल आमदनी चार लाख करोड़ रुपये है। अगर हम पुरानी पेंशन योजनाओं को वापस लाते हैं तो भविष्य में हम वेतन ही देते रह जाएंगे और अन्य कामों के लिये पैसा नहीं बचेगा।'' 

इधर, महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने मंगलवार को विधान परिषद में यह संकेत दिया कि सभी किसानों को 100 यूनिट मुफ्त बिजली देने की योजना इस संबंध में एक अंतिम रिपोर्ट आने के बाद शुरू हो सकती है। वह भाजपा विधान पार्षद परिणय फुके के एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री राज्य में बिजली के उत्पादन और पारेषण की समीक्षा कर रहे हैं। इस पर रिपोर्ट तीन महीनों में उपलब्ध होगा। हालांकि उप मुख्यमंत्री अजित पवार पहले कह चुके हैं कि मौजूदा समय में किसानों को 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त में देना संभव नहीं है।

टॅग्स :उद्धव ठाकरे सरकारमहाराष्ट्रअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग