लाइव न्यूज़ :

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra 2: गुजरात से मेघालय तक की पदयात्रा करेंगे राहुल गांधी, एमपीसीसी अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा-महाराष्ट्र में करेंगे हल्ला बोल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 8, 2023 21:52 IST

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra 2: केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार और महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार को बेनकाब करने के लिए अगले महीने एक बस यात्रा भी करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा महाराष्ट्र में शिंदे सरकार का हिस्सा है।अगस्त के अंत में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की तीसरी बैठक के लिए मुंबई में। सजा पर रोक लगाने के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता बहाल हुई है।

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra 2: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुजरात से मेघालय तक की पदयात्रा करेंगे और इस दौरान पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के नेता एवं कार्यकर्ता राज्य में पदयात्रा निकालेंगे। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) के अध्यक्ष नाना पटोले ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पटोले ने कहा कि उनका दल लोगों से बातचीत करने और केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार और महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार को बेनकाब करने के लिए अगले महीने एक बस यात्रा भी करेगा। भाजपा महाराष्ट्र में शिंदे सरकार का हिस्सा है।

पटोले ने कहा कि गांधी जब अगस्त के अंत में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की तीसरी बैठक के लिए मुंबई पहुंचेंगे तो पार्टी द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। उच्चतम न्यायालय द्वारा मानहानि मामले में हाल ही में उनकी सजा पर रोक लगाने के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता बहाल हुई है।

पटोले ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब राहुल गांधी गुजरात से मेघालय तक अपनी पदयात्रा शुरू करेंगे तो हम (महाराष्ट्र में) भी पदयात्रा शुरू करेंगे। कार्यक्रम (राज्य में मार्च निकालने का) हमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) द्वारा दिया गया है।’’ महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने गांधी की अगली पदयात्रा की तारीखें नहीं बताईं और कहा कि इसका कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने पिछले साल सितंबर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू की थी और कन्याकुमारी से कश्मीर तक लगभग 4,000 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद यह यात्रा जनवरी के अंत में समाप्त हुई थी। पटोले ने कहा कि वह खुद पूर्वी विदर्भ में पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे, जिसमें वर्धा, गढ़चिरौली, चंद्रपुर, गोंदिया, भंडारा और नागपुर जिले शामिल हैं।

कांग्रेस विधायक ने कहा कि विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार पश्चिमी विदर्भ स्थित अमरावती, वाशिम, बुलढाणा, अकोला और यवतमाल में मार्च का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण पश्चिमी महाराष्ट्र में यात्रा का नेतृत्व करेंगे।

 जबकि मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ वित्तीय राजधानी में यात्रा का नेतृत्व करेंगी। एमपीसीसी प्रमुख ने कहा कि पार्टी ने राज्य की सभी 48 लोकसभा सीट के लिए पर्यवेक्षकों की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा, ‘‘ये पर्यवेक्षक 16 अगस्त तक राज्य कांग्रेस को एक रिपोर्ट देंगे, जिसमें इनपुट और सुझाव शामिल होंगे, जो संगठन को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं।’’ 

टॅग्स :कांग्रेसभारत जोड़ो यात्राराहुल गांधीनाना पटोलेमुंबईमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के उड़ानों के रद्द होने पर राहुल गांधी ने किया रिएक्ट, बोले- "सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा"

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारतMCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग

महाराष्ट्रMaharashtra New CM Updates: सीएम शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू! विधायक दल के साथ बीजेपी की आज बैठक..., जानें अपडेट