लाइव न्यूज़ :

निजी बस संचालक वसूल रहे हैं मनमानी किराया, 8 दिन चलाई जाएंगी अतिरिक्त 'शिवशाही'

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 30, 2019 15:00 IST

पुणे से नागपुर के लिए चलने वाली शिवशाही बसें फुल चल रही हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे महाराष्ट्र राज्यमार्ग परिवहन महामंडल (एसटी) अगले आठ दिन तक अतिरिक्त शिवशाही (सीटर) बसें चला रहा हैनिजी बस संचालक त्योहार के मौके पर करीब दोगुना किराया वसूलने में परहेज नहीं कर रहे हैं.

त्यौहार के दौर में बसों का किराया मनमाना वसूला जा रहा है. पुणे के लिए तो खासतौर पर दिक्कतें बनी हुई हैं. निजी बस संचालक तो इस खास मौके पर करीब दोगुना किराया वसूलने में परहेज नहीं कर रहे हैं. यात्रियों की भीड़ बढ़ने के मद्देनजर महाराष्ट्र राज्यमार्ग परिवहन महामंडल (एसटी) अगले आठ दिन तक अतिरिक्त शिवशाही (सीटर) बसें चला रहा है. इसकी शुरुआत सोमवार से की गई है.

त्यौहार के लिए पुणे से नागपुर पहुंचे कर्मचारी, कारोबारी व विद्यार्थी अब वापसी के दौरान भी एसटी की शिवशाही से ही लौट रहे हैं. यही वजह है कि पुणे से नागपुर के लिए चलने वाली शिवशाही बसें फुल चल रही हैं.

स्मार्ट सिटी में जगह-जगह कचरा

स्मार्ट सिटी की तरफ बढ़ रहे नागपुर शहर में पिछले तीन-चार दिनों से साफ-सफाई नहीं हो रही है. इससे जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं. यहां दुर्गंध फैल रही है. इससे नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा हो गया है. दिवाली का त्यौहार शहर में सर्वत्र उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. लेकिन सड़कों पर सफाई कर्मचारी नहीं दिख रहे हैं.

घर-घर पहुंच कर कचरा उठाने की व्यवस्था गड़बड़ हो जाने से नागरिक सड़क के किनारे अथवा खुली जगह पर कचरा डाल रहे हैं. सक्करदरा तालाब की बगल में कचरा संकलन के लिए रखे गए कुंड के आसपास कचरा बिखरा पड़ा है. सक्करदरा क्षेत्र के छोटा ताजबाग क्षेत्र में कचरे के ढेर लगे हुए हैं. यही स्थिति सक्करदरा के बुधवार बाजार की है. बाजार में साफ-सफाई नहीं हो रही है. इससे जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं.

ताजुद्दीन बाबा उड़ान पुल के नीचे का कचरा नहीं उठाया जा रहा है. यहां पिछले तीन-चार दिनों से कचरा पड़ा हुआ है. महाल के राजविलास टॉकीज के परिसर में सार्वजनिक शौचालय के पास भी कचरे के ढेर लगे हुए हैं. यहां बगल में ही अनेक दुकानें हैं. दुकानों में आने वाले ग्राहकों और सड़क से आवाजाही करने वाले लोगों को कचरे की दुर्गंध से भारी परेशानी हो रही है.

टॅग्स :महाराष्ट्रदिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग