लाइव न्यूज़ :

फड़नवीस सरकार में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस नेताओं के फोन टैप हुए, जांच जारी, पुख्ता सबूत हैः देशमुख

By भाषा | Updated: February 7, 2020 18:49 IST

दो सदस्यीय समिति पिछले साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव के दौरान शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के नेताओं के फोन टैप किये जाने की शिकायतों की जांच कर रही है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख का बयान ऐसे समय में आया है जब नाराज भाजपा नेता एकनाथ खड़से ने फोन की कथित टैपिंग की उद्धव ठाकरे सरकार द्वारा जांच कराये जाने की प्रशंसा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देखड़से ने हालांकि कथित रूप से कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि पिछली भाजपा-शिवसेना सरकार में उनका फोन टैप किया गया।देशमुख ने यहां कहा, ‘हमें विधानसभा चुनाव के दौरान शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस नेताओं के फोन टैप किये जाने की कई शिकायतें मिलीं।

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार के पास इस बात की सूचना है कि पिछली देवेंद्र फड़नवीस सरकार में कुछ भाजपा नेताओं के फोन भी टैप किये गये थे और इस मामले की जांच की जाएगी।

दो सदस्यीय समिति पिछले साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव के दौरान शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के नेताओं के फोन टैप किये जाने की शिकायतों की जांच कर रही है। देशमुख का बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही नाराज भाजपा नेता एकनाथ खड़से ने फोन की कथित टैपिंग की उद्धव ठाकरे सरकार द्वारा जांच कराये जाने की प्रशंसा की थी।

खड़से ने हालांकि कथित रूप से कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि पिछली भाजपा-शिवसेना सरकार में उनका फोन टैप किया गया। देशमुख ने यहां कहा, ‘हमें विधानसभा चुनाव के दौरान शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस नेताओं के फोन टैप किये जाने की कई शिकायतें मिलीं। हमने इस मुद्दे की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति बना दी है।’

उन्होंने कहा, ‘इन शिकायतों की जांच चल रही थी, कि इसी बीच हमें यह सूचना भी मिली कि कुछ भाजपा नेताओं के फोन भी टैप किये जा रहे थे। इसलिए इसकी भी जांच की जाएगी।’ भाजपा और फड़नवीस फोन टैप के दावे से नियमित रूप से इनकार करते रहे हैं।

टॅग्स :उद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसशिव सेनाशरद पवारदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग