लाइव न्यूज़ :

भीमा कोरेगांव आने वाले लोगों को CAA व NRC के खिलाफ प्रदर्शन की नहीं होगी इजाजत

By भाषा | Updated: December 24, 2019 03:59 IST

जिला कलेक्टर नवल किशोर राम ने सोमवार को बताया कि लोग कोरेगांव भीमा आ सकते हैं और आयोजन के दौरान युद्ध स्मारक जय स्तंभ पर श्रद्धांजलि दे सकते हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर किसी तरह की तख्तियां, बैनर लाने या नारेबाजी की इजाजत नहीं देंगे। कोरेगांव भीमा आने वाले लोग जय स्तंभ पर श्रद्धांजलि देंगे और वापस शांतिपूर्वक लौटेंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देराम ने कहा कि वह सुनिश्चित करेंगे की भीड़ शांति व्यवस्था को नहीं बिगाड़े। यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि उनके भाषण भड़काऊ नहीं होने चाहिए । 

कोरेगांव भीमा गांव के आसपास एक जनवरी 2018 को हुई हिंसा और नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों को ध्यान में रखते हुए पुणे जिला प्रशासन ने इस बार एक जनवरी को आने वाले लोगों को नए नागरिकता कानून और एनआरसी पर किसी तरह की तख्तियां लाने और नारेबाजी की अनुमति नहीं देने का फैसला किया है।

जिला कलेक्टर नवल किशोर राम ने सोमवार को बताया कि लोग कोरेगांव भीमा आ सकते हैं और आयोजन के दौरान युद्ध स्मारक जय स्तंभ पर श्रद्धांजलि दे सकते हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर किसी तरह की तख्तियां, बैनर लाने या नारेबाजी की इजाजत नहीं देंगे। कोरेगांव भीमा आने वाले लोग जय स्तंभ पर श्रद्धांजलि देंगे और वापस शांतिपूर्वक लौटेंगे।’’

राम ने कहा कि वह सुनिश्चित करेंगे की भीड़ शांति व्यवस्था को नहीं बिगाड़े। उन्होंने कहा कि हम आने वाली भीड़ को सीएए, एनआरसी और अन्य किसी मुद्दे पर इस्तेमाल नहीं होने देंगे। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आयोजन स्थल पर सभाएं करने की अनुमति मांगने वाले संगठनों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि उनके भाषण भड़काऊ नहीं होने चाहिए । 

टॅग्स :भीमा कोरेगांवमहाराष्ट्रकैब प्रोटेस्टएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग