लाइव न्यूज़ :

पवार के पोते रोहित ने राकांपा के रुख से अलग मोदी के संदेश का समर्थन किया

By भाषा | Updated: April 3, 2020 21:59 IST

राकांपा प्रमुख शरद पवार के पौत्र रोहित ने लोगों से अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर राष्ट्रध्वज की तस्वीर लगाने का भी आग्रह किया।

Open in App
ठळक मुद्देराकांपा ने मोदी के संदेश की आलोचना करते हुए कहा कि इससे कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में लोगों को निराशा हाथ लगी है।पार्टी नेता जितेन्द्र अव्हाड ने लोगों से ऐसा करने की अपील को मूर्खतापूर्ण करार दिया है। 

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने जहां प्रधानमंत्री मोदी की ''प्रकाश'' वाली अपील की आलोचना की है, वहीं पार्टी के विधायक और शरद पवार के पोते रोहित ने शुक्रवार को अलग रुख अपनाते हुए मोदी की अपील का स्वागत किया। शरद पवार के बड़े भाई अप्पा साहेब पवार के पौत्र रोहित ने कहा कि मोदी के संदेश का मकसद कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सबको साथ लाना है।

दरअसल प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार सुबह नौ बजे राष्ट्र के नाम एक वीडियो संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने कोरोनो वायरस को हराने में देश की सामूहिक भावना को प्रदर्शित करने के लिये लोगों से पांच अप्रैल की रात नौ बजे लोगों से अपने-अपने घरों की बत्तियां बुझाकर दिये, मोमबत्ती, और मोबाइल की टॉर्च जलाने की अपील की है।

राकांपा प्रमुख शरद पवार के पौत्र रोहित ने लोगों से अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर राष्ट्रध्वज की तस्वीर लगाने का भी आग्रह किया। करजात-जामखेड़ विधानसभा सीट से विधायक रोहित ने ट्वीट किया, ''प्रधानमंत्री प्रकाश के जरिये लोगों को साथ लाना चाहते हैं और अगर ऐसा है तो हमें इस विचार का स्वागत करना चाहिये।

इसी तरह देश के एक नागरिक की हैसियत से मैं लोगों से अपील करता हूं कि आप एकजुटता दिखाने के लिये अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर राष्ट्रध्वज की डिस्प्ले पिक्चर (तस्वीर) लगाएं।''

वहीं, राकांपा ने नरेंद्र मोदी के संदेश की आलोचना करते हुए कहा कि इससे कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में लोगों को निराशा हाथ लगी है। पार्टी नेता जितेन्द्र अव्हाड ने लोगों से ऐसा करने की अपील को मूर्खतापूर्ण करार दिया है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रशरद पवारकोरोना वायरसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग