लाइव न्यूज़ :

शुगर इंस्टिट्यूट जमीन मामला: महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा- देवेंद्र फडणवीस से सवाल पूछे BJP

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2020 11:26 IST

मलिक ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "वसंतदादा शुगर इंस्टिट्यूट गन्ना किसानों के हित के लिए काम करता है। इसका राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पहले ही इस जमीन को लेकर हस्ताक्षर किया था।शुगर इंस्टिट्यूट को 30 सालों के लिए किराए पर नाममात्र दर से जमीन देने का फैसले के बाद से लगातार इस पर बहस हो रही है। 

राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मालिक ने शुगर इंस्टिट्यूट को जमीन देने के मामले पर अपनी बात रखी। जालना के अंबड तहसील के पाथरवाला में 51.33 हेक्टेयर जमीन देने के राज्य मंत्रिमंडल के फैसले पर बीजेपी लगातार सवाल खड़े कर रही है। इस पर नवाब मलिक ने स्पष्ट किया कि जमीन पुणे स्थित वसंतदादा चीनी संस्थान (वीएसआई) को किसानों के हित में अनुसंधान कार्य के लिए किराए पर दी गई है, बेची नहीं गई है। 

मलिक ने कहा कि राज्य कैबिनेट की बुधवार को आयोजित बैठक में उक्त जमीन के आवंटन से जुड़ी फाइल चर्चा के लिए आने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उक्त जमीन के आवंटन से जुड़ी फाइल मंजूर की थी। उन्होंने सवाल किया कि क्या फडणवीस ऐसा करने में गलत थे। उन्होंने कहा कि यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पूर्व में संस्थान गए थे और उसके कार्य की प्रशंसा की थी। 

मलिक ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "वसंतदादा शुगर इंस्टिट्यूट गन्ना किसानों के हित के लिए काम करता है। इसका राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। यह संस्थान के अध्यक्ष राकांपा के मुखिया शरद पवार हैं। लेकिन पवार पर लगाए गए बीजेपी का आरोप गलत है। यह फैसला पवार के कारण नहीं हुआ। बीजेपी सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पहले ही इस जमीन को लेकर हस्ताक्षर किया था।

ऐसे में जो बीजेपी नेता इस फैसले पर लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं, उन्हें देवेंद्र फडणवीस से जवाब मांगना चाहिए। बता दें कि शुगर इंस्टिट्यूट को 30 सालों के लिए किराए पर नाममात्र दर से जमीन देने के फैसले के बाद से लगातार इस पर बहस हो रही है।  

टॅग्स :राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीदेवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्रशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग