लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री फड़नवीस को ‘कलंक’ कहने पर पूर्व सीएम उद्धव के खिलाफ प्रदर्शन, ‘भारतीय जनता युवा मोर्चा’ कार्यकर्ताओं ने सीताबर्डी में प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 11, 2023 15:34 IST

भाजपा की नागपुर इकाई के प्रमुख प्रणील दत्के ने कहा कि उद्धव ने न सिर्फ उनके वरिष्ठ नेता फड़नवीस का अपमान किया है, बल्कि शहर के लोगों की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा कार्यकर्ताओं ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख के खिलाफ जमकर नारे लगाए। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने फड़नवीस पर तंज कसते हुए कहा था कि भाजपा नेता की “न का मतलब हां” होता है।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर अपने ढाई साल के कार्यकाल में उद्धव ने विदर्भ क्षेत्र और नागपुर के साथ नाइंसाफी की थी।

नागपुरः महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को कथित तौर पर ‘कलंक’ कहने को लेकर मंगलवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनसे अपनी टिप्पणी वापस लेने की मांग की।

वेरायटी चौक पर प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख के खिलाफ जमकर नारे लगाए। भाजपा की नागपुर इकाई के प्रमुख प्रणील दत्के ने कहा कि उद्धव ने न सिर्फ उनके वरिष्ठ नेता फड़नवीस का अपमान किया है, बल्कि शहर के लोगों की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई है।

फड़नवीस के गृह नगर नागपुर में शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उद्धव ने सोमवार को कहा था, “भाजपा नेता (फड़नवीस) नागपुर पर एक ‘कलंक’ हैं, क्योंकि उन्होंने कहा था कि वह राकांपा (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) के साथ गठबंधन नहीं करेंगे, लेकिन फिर भी उन्होंने ऐसा किया।”

उद्धव ने फड़नवीस का एक पुराना ऑडियो क्लिप भी चलाया था, जिसमें उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह कभी राकांपा से हाथ नहीं मिलाएंगे। इसी के साथ शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने फड़नवीस पर तंज कसते हुए कहा था कि भाजपा नेता की “न का मतलब हां” होता है।

दत्के ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर अपने ढाई साल के कार्यकाल में उद्धव ने विदर्भ क्षेत्र और नागपुर के साथ नाइंसाफी की थी। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कोविड-19 महामारी के दौरान उद्धव ‘भ्रष्टाचार’ में शामिल थे।

उन्हें फड़नवीस को ‘कलंक’ कहने का कोई अधिकार नहीं है। दत्के ने उद्धव से फडणवीस के खिलाफ की गई टिप्पणी वापस लेने की मांग की। उधर, भाजपा की युवा शाखा ‘भारतीय जनता युवा मोर्चा’ के कार्यकर्ताओं ने सीताबर्डी इलाके में उद्धव की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीसनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग