लाइव न्यूज़ :

Mumbai Rain Update: मुंबई में बारिश में आई कमी पर मुश्किलें बरकरार, कई इलाकों में जलभराव की समस्या

By भाषा | Updated: August 6, 2020 13:14 IST

Mumbai Rain Update: मुंबई में गुरुवार को बारिश में कुछ कमी दर्ज की गई है। यातायात भी सड़कों पर लौट रहा है लेकिन कई इलाकों में जलभराव की समस्या अभी बरकरार है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई और आसपास के इलाकों में आज बारिश में आई कमीकई इलाकों में पानी लबालब भरा, अब भी हालांकि बारिश की चेतावनी बरकरार

मुंबई और पड़ोसी इलाकों में बुधवार से जारी भारी बारिश में बृहस्पतिवार को कुछ कमी आने के बाद कई इलाकों में जलभराव कम हुआ और यातायात सेवा बहाल की गई। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी मुंबई के कुछ क्षेत्रों में बुधवार को रिकॉर्ड बारिश हुई थी और वहां अब भी जलभराव जैसी स्थिति है।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटे में शहर और उपगनरों में भारी बारिश तथा मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के कुछ हिस्सों में काफी ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई है।

Mumbai Rain: पिछले 24 घंटे में 330 मिमी बारिश दर्ज

आईएमडी मुंबई केंद्र के उप महानिदेशक के एस होसालिकर ने बताया कि दक्षिणी मुंबई की कोलाबा वेधशाला ने पिछले 24 घंटे में बृहस्पतिवार सुबह पांच बजकर 30 मिनट तक 330 मिमी बारिश दर्ज की। वहीं पश्चिमी उपनगर सांताक्रूज मौसम स्टेशन ने इस दौरान 146 मिमी बारिश दर्ज की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘रात से बारिश में कमी आई है लेकिन कोलाबा अगस्त में बारिश के नए रिकॉर्ड बना रहा है।’ 

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि दक्षिणी मुंबई के कुछ इलाकों में अब भी जलभराव की स्थिति है, जबकि शहर और उपनगर के अन्य हिस्सों में जलभराव कम हुआ है। बीएमसी की ओर से दी गई सुबह आठ बजे तक की जानकारी के अनुसार वडाला की बीपीटी कालोनी, मध्य मुंबई के नायर अस्पताल, दक्षिणी मुंबई की महर्षि कार्वे रोड और सक्कर पंचायत में अब भी पानी भरा है।

मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि पटरियों, सिग्नलों और बिजली प्रणाली की जांच के बाद छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनल एवं ठाणे के बीच मुख्य लाइन और सीएसएमटी एवं वाशी के बीच हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवा करीब सुबह सात बजकर 45 मिनट पर चलनी शुरू हुई।

Mumbai Rain: स्टेशनों के बीच फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया

बुधवार को भारी बारिश की वजह से सीएसएमटी और कु्र्ला के बीच पटरियों पर पानी भरने की वजह से सीएसएमटी-ठाणे मुख्य लाइन और सीएसएमटी-वसी हार्बर लाइन पर शाम चार बजे से सेवा निलंबित कर दी गई थी। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और रेलवे अधिकारियों ने बुधवार को दो लोकल ट्रेनों में सीएसएमटी और सैंडहर्स्ट रोड स्टेशनों के बीच फंसे 290 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

पश्चिमी रेलवे की लोकल ट्रेन सेवा भी बुधवार को चर्चगेट और मुंबई सेंट्रल स्टेशन के बीच पटरियों पर पानी भरने की वजह से निलंबित कर दी गई थी। इस सेवा को बृहस्पतिवार को बहाल कर दिया गया। बीएमसी ने बताया कि बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) बस सेवा भी बहाल कर दी गई।

टॅग्स :मुंबई बारिशमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग