लाइव न्यूज़ :

मुंबई की एक व्यावसायिक इमारत में आग लगी, आठ झुलसे

By भाषा | Updated: January 6, 2020 15:04 IST

अधिकारी ने बताया कि आग लगने के बाद इमारत का एक हिस्सा ढह गया। इमारत में कुछ दरारें भी आई हैं। चाइना बिल्डिंग में कई व्यावसायिक इकाइयां हैं। इमारत में कुछ लोग रहते भी हैं। आग लगने के बाद लोगों को इमारत से निकाल लिया गया। अधिकारी ने बताया कि आठ लोगों को नायर अस्पताल ले जाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया है। उन्होंने बताया कि घायलों में से एक 70 वर्षीय व्यक्ति की हालत गंभीर है।अधिकारी ने बताया कि दमकल की दस गाड़ियां, 11 जम्बो टैंकर आग बुझाने के काम में लगे हैं।

मुंबई के कमाठीपुरा क्षेत्र में एक व्यावसायिक इमारत में बड़े पैमाने पर आग लग गई जिसकी चपेट में आकर आठ लोग घायल हो गए। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों में से एक की हालत नाजुक है। उन्होंने बताया कि मध्य मुंबई के नागपाड़ा के कमाठीपुरा इलाके के बगदादी परिसर में स्थित चाइना बिल्डिंग में सुबह सवा नौ बजे आग लगी।

अधिकारी ने बताया कि आग लगने के बाद इमारत का एक हिस्सा ढह गया। इमारत में कुछ दरारें भी आई हैं। चाइना बिल्डिंग में कई व्यावसायिक इकाइयां हैं। इमारत में कुछ लोग रहते भी हैं। आग लगने के बाद लोगों को इमारत से निकाल लिया गया। अधिकारी ने बताया कि आठ लोगों को नायर अस्पताल ले जाया गया। आग तीसरी श्रेणी की और बड़ी थी।

उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया है। उन्होंने बताया कि घायलों में से एक 70 वर्षीय व्यक्ति की हालत गंभीर है। घायलों में दो वर्ष का बच्चा भी शामिल है। अधिकारी ने बताया कि दमकल की दस गाड़ियां, 11 जम्बो टैंकर आग बुझाने के काम में लगे हैं। इसके अलावा एक त्वरित प्रतिक्रिया बल और एम्बुलेंस को भी घटनास्थल पर भेजा गया है।

मुख्य दमकल अधिकारी पीएस रहंगदाले ने बताया, ‘‘आग इलेक्ट्रिक तारों, इलेक्ट्रिक यंत्रों, घरेलू सामान, चमड़े के गोदाम, कपड़े के गोदाम में लगी। यह सब 2,500 वर्गफिट में फैले व्यावसायिक ढांचे में स्थित है।’’  

टॅग्स :अग्नि दुर्घटनाभीषण आगमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग