लाइव न्यूज़ :

ईद से पहले परिवार द्वारा बकरियां लाने पर मुंबई हाउसिंग सोसायटी में हंगामा, पुलिस ने मामला किया दर्ज

By अंजली चौहान | Updated: June 28, 2023 12:33 IST

मुंबई में एक आवासीय सोसायटी के सदस्यों ने बकरीद से पहले एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा अपने घर में बकरियां लाने पर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस को बुलाया गया और विवाद सुलझाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई की एक सोसायटी में बकरी लाने पर विवाद बकरीद के मौके पर परिवार सोसायटी में लाया दो बकरीअन्य सोसायटी निवासियों ने किया विरोध

मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले परिवार द्वारा ईद-उल-अधहा/बकरीद से पहले घर में दो बकरियां लाने पर विवाद हो गया।

बताया जा रहा है कि सोसायटी में रहने वाले लोग इसका विरोध करने लगे जिसके बाद देखते ही देखते मामला बढ़ गया। जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार की जब एक परिवार दो बकरियों को सोसायटी के भीतर ले आया। घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और बुधवार को शिकायत दर्ज कराई। 

पुलिस ने बुधवार को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि बकरीद पर कुर्बानी के लिए बकरों को सोसायटी के अंदर लाया जा रहा है।

गौरतलब है कि यह घटना मीरा रोड पर जेपी नॉर्थ के विनय नगर सोसायटी में सोमवार रात को हुई। घटना के बाद मंगलवार को जब सदस्य विरोध करने के लिए सोसायटी के बाहर आए तो पुलिस वहां पहुंची।

मीरा रोड पुलिस स्टेशन के एक स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि पुलिस अधिकारियों ने निवासियों के साथ चर्चा की और उन्हें शांत करने की कोशिश की।

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो कि सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स और एक महिला लिफ्ट के जरिए दो बकरियों को सोसायटी के भीतर ले जा रहे हैं। एक अन्य फुटेज में निवासी सोसायटी के बाहर चिल्लाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जहां पुलिस पहुंची थी।

इस दौरान निवासियों का कहना है कि इमारत में सभी तरह के लोग रहते हैं और सभी ने सहमति से बकरीद के मौके पर बकरी भीतर न लाने का फैसला किया है लेकिन यह परिवार सबके खिलाफ जाकर ऐसा कर रहा है जिससे शांति भंग हो रही है। निवासियों की मांग है कि बकरियों को ले जाया जाए और मामला शांत कराया जाए। 

रेजिडेंट्स का कहना है कि मंगलवार रात सोसायटी के बाहर हुए बवाल में किसी को चोट नहीं आई है। हालाँकि, उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ महिलाओं पर अपशब्द कहे गए।

एक अन्य निवासी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मोहसिन एकमात्र व्यक्ति है जो बकरी लेकर आया है। इस सोसायटी में और भी मुसलमान रहते हैं, वे इसे समझते हैं।

उन्हें बकरियां रखने के लिए निर्धारित स्थान दिया गया है। वे अब भी जिद पर अड़े रहना चाहते हैं और कहते हैं कि 'हम यहां बकरियां लेकर आएंगे, तुम्हें जो करना है करो', यह गलत है।' हम बस यही चाहते हैं कि हर कोई समाज के नियमों का पालन करे।”

टॅग्स :मुंबईमुंबई पुलिसवायरल वीडियोमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग