लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: राहुल गांधी की रैली से पहले विखे पाटिल ने दिया नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा, मनाने की कोशिशें हुई तेज

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 26, 2019 07:56 IST

माना जा रहा है कि कल संगमनेर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा के पहले उनका इस्तीफा मंजूर किया गया है, क्योंकि उन पर बेटे के पक्ष में गोपनीय प्रचार करने के अलावा शिरडी में युति उम्मीदवार के पक्ष में खुलेआम प्रचार करने का आरोप लग रहा था.

Open in App
ठळक मुद्देसंगमनेर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा के पहले उनका इस्तीफा मंजूर किया गया है.प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने आज यहां प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि विखे पाटिल ने महीनेभर पहले ही उन्हें विपक्ष के नेता पद से इस्तीफा सौंप दिया था.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने आज यहां प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि विखे पाटिल ने महीनेभर पहले ही उन्हें विपक्ष के नेता पद से इस्तीफा सौंप दिया था. लेकिन, इस बारे में फैसला विधानमंडल के वर्षाकालीन अधिवेशन के दौरान होगा. अब भी वे पार्टी में ही हैं.

माना जा रहा है कि कल संगमनेर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा के पहले उनका इस्तीफा मंजूर किया गया है, क्योंकि उन पर बेटे के पक्ष में गोपनीय प्रचार करने के अलावा शिरडी में युति उम्मीदवार के पक्ष में खुलेआम प्रचार करने का आरोप लग रहा था.

चव्हाण ने कहा, ''विखे पाटिल के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों की शिकायतें हैं. लेकिन, वे पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं. जांच के बाद रिपोर्ट हाईकमान को भेजी जाएगी. तब फैसला होगा. फिलहाल वे कांग्रेस में ही हैं. मेरे सहयोगी और पारिवारिक मित्र होने की वजह से मेरी उनके साथ रोजाना फोन पर बात होती है. उनका मन बदलने की कोशिश जारी है कि वे पार्टी छोड़कर नहीं जाएं और शिरडी में कांग्रेस के प्रचार में सक्रिय हों.

इससे उनके खिलाफ शिकायत हल करने में मदद मिलेगी.'' चव्हाण ने कहा, ''संगमनेर में राहुल गांधी आ रहे हैं. कोशिश की जा रही है कि विखे पाटिल इस मौके पर मंच पर रहें.'' उन्होंने बताया, ''करण ससाणे ने अहमदनगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे तत्काल मंजूर करके जिला कार्यकारिणी भंग कर दी गई है. जल्द ही नई कार्यकारिणी घोषित की जाएगी.''

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीकांग्रेसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग