लाइव न्यूज़ :

मुंबई में दर्दनाक हादसा; तेज रफ्तार कार की 6 गाड़ियों से भीषण टक्कर, 3 लोगों की मौत

By अंजली चौहान | Updated: November 10, 2023 07:33 IST

मुंबई के वर्ली से उत्तर की ओर बांद्रा की ओर जा रही एक कार ने टोल प्लाजा पर खड़ी कई कारों को टक्कर मार दी।

Open in App

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक के टोल बूथ पर एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर छह गाड़ियों से जा टकराई जिसके बाद भीषण हादसा हो गया। गाड़ियों से टक्कर में करीब नौ लोग बुरी तरह जख्मी हो गए वहीं, तीन लोगों की मौत की खबर है। पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार रात 10:15 बजे हुई जब कार वर्ली से उत्तर की ओर बांद्रा की ओर जा रही थी।

जोन 9 के डीसीपी कृष्णकांत उपाध्याय ने कहा, "आज रात करीब 10:15 बजे एक गाड़ी वर्ली से उत्तर दिशा में बांद्रा की ओर जा रही थी, सी लिंक पर टोल प्लाजा से 100 मीटर पहले एक गाड़ी से उसकी टक्कर हो गई। टकराने के बाद कार की गति तेज हो गई और टक्कर मार दी।" उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा पर 2-3 गाड़ियां।

इस घटना में कुल 6 गाड़ियां टकराई हैं। अब तक कुल 9 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 3 लोगों की मौत हो गई है। 6 लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें से दो लोगों की हालत गंभीर है। 

अधिकारी ने कहा, "घायलों में से चार की हालत स्थिर है और अन्य दो की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल लोगों में से एक का लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा है और अन्य पांच भाभा अस्पताल में भर्ती हैं।"

तेज रफ्तार कार का ड्राइवर गिरफ्तार 

जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार कार के ड्राइवर को भी मामूली चोटें आईं और उसे हिरासत में ले लिया गया है। उसकी कार भी जब्त कर ली गई है। सूत्रों ने बताया कि आरोपी गुजरात का 45 वर्षीय व्यक्ति है।

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्रमुंबई पुलिससड़क दुर्घटनारोड सेफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग