लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः बैनर में एकसाथ दिखे राज ठाकरे और पीएम मोदी, मनसे और बीजेपी में पक रही खिचड़ी?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2020 14:42 IST

महाराष्ट्र के पालघर में मंगलवार (7 जनवरी) को जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव हैं। चुनाव से पहले पालघर में लगा एक पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देइस पोस्टर में मनसे प्रमुख राज ठाकरे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक साथ दिखाई दे रहे हैं। क्या पालघर चुनाव के लिए बीजेपी और मनसे गठबंधन कर सकते हैं। 

महाराष्ट्र के पालघर में मंगलवार (7 जनवरी) को जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव हैं। चुनाव से पहले पालघर में लगा एक पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पोस्टर में मनसे प्रमुख राज ठाकरे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक साथ दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में चर्चा हो रही है कि क्या पालघर चुनाव के लिए बीजेपी और मनसे गठबंधन कर सकते हैं। 

'आजतक' की रिपोर्ट के अनुसार मनसे के जिलाध्यक्ष अविनाश जाधव ने कहा कि यह बैनर उनकी पार्टी ने नहीं लगाया। बताया जा रहा है कि ठाकरे और मोदी की तस्वीर वाला यह बैनर बीजेपी ने ही लगाया है। यह पोस्टर भले ही स्थानीय चुनाव के लिए लगाए गए हैं लेकिन इसका संदेश बड़ा है।

दरअसल, बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना अलग हो चुकी है। शिवसेना ने एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना दी है। ऐसे में बीजेपी को एक सहयोगी की तलाश है और मनसे एक अच्छा विकल्प हो सकता है। फिलहाल राज ठाकरे पीएम मोदी के प्रबल आलोचक माने जाते हैं। हालांकि उन्होंने 2014 लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी का समर्थन किया था।

24 को विधान परिषद उपचुनाव   महाराष्ट्र में राकांपा के विधान परिषद सदस्य धनंजय मुंडे के विधानसभा चुनाव जीतने के कारण उच्च सदन की रिक्त हुयी एक सीट पर उपचुनाव 24 जनवरी को होगा। चुनाव आयोग द्वारा शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार मुंडे द्वारा पिछले साल 10 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव जीतने के कारण विधान परिषद की एक सीट रिक्त हुयी है। इस सीट पर 24 जनवरी को मतदान होगा। विधान परिषद सदस्य के रूप में मुंडे का कार्यकाल सात जुलाई 2022 तक था। 

टॅग्स :राज ठाकरेमहाराष्ट्र नवनिर्माण सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए?, राज ठाकरे ने राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष किया

भारतVIDEO: ठाकरे बंधुओं पर आपत्तिजनक कमेंट करने पर MNS-शिवसेना (UBT) कार्यकर्ताओं ने युवक को बेरहमी से पीटा, नंगा कर डेढ़ किमी तक घुमाया

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग