लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनावः यहां त्रिकोणीय मुकाबला,  47 उम्मीदवार मैदान में, BJP के लिए कठिन राह 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 16, 2019 06:09 IST

महाराष्ट्र चुनावः गोंदिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में विधायक गोपालदास अग्रवाल मैदान में हैं. कांग्रेस से अमर वरहाडे को मैदान में उतारा गया है.  

Open in App
ठळक मुद्देजिले के गोंदिया, तिरोड़ा एवं आमगांव विधानसभा क्षेत्र में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं, वहीं अजरुनी मोरगांव विधानसभा में भाजपा-राकांपा के बीच सीधा मुकाबला होगा.प्रमुख राष्ट्रीय पार्टियों, क्षेत्रीय दलों एवं निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार को गति दे दी है. जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों से 47 उम्मीदवार मैदान में हैं.

जिले के गोंदिया, तिरोड़ा एवं आमगांव विधानसभा क्षेत्र में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं, वहीं अजरुनी मोरगांव विधानसभा में भाजपा-राकांपा के बीच सीधा मुकाबला होगा. प्रमुख राष्ट्रीय पार्टियों, क्षेत्रीय दलों एवं निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार को गति दे दी है. जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों से 47 उम्मीदवार मैदान में हैं. अजरुनी मोरगांव विधानसभा सीट को छोड़ दिया जाए तो शेष सभी तीनों सीटों पर बागियों ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है.

गोंदिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में विधायक गोपालदास अग्रवाल मैदान में हैं. कांग्रेस से अमर वरहाडे को मैदान में उतारा गया है. विनोद अग्रवाल भाजपा से बगावत कर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में किस्मत आजमा रहे हैं. इस कारण गोंदिया में त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं.

तिरोड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की ओर से विजय रहांगडाले मैदान में हैं. राकांपा की ओर से पूर्व सांसद डॉ. खुशाल बोपचे के बेटे रविकांत बोपचे को मैदान में उतारा गया है. यहां राकांपा के दिलीप बंसोड ने बगावत कर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है.

आमगांव विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने सहषराम कोरोटे को मैदान में उतारा है. भाजपा की ओर से संजय पुराम को मौका दिया गया है. यहां पूर्व विधायक रामरतन राऊत कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं. पिछले चुनाव में राऊत कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

अजरुनी मोरगांव विधानसभा क्षेत्र में बागियों द्वारा मैदान छोड़ दिए जाने से यहां राकांपा के मनोहर चंद्रिकापुरे एवं भाजपा के राजकुमार बडोले के बीच सीधी टक्कर होगी.

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग