लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनावः रालेगांव में इन दो दिग्गज नेताओं के बीच है सीधी टक्कर, जानिए सीट का इतिहास

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 16, 2019 07:11 IST

रालेगांव विधानसभा सीटः 2014 में वे पहली बार भाजपा की टिकट पर चुन कर आए. उन्हें तीन माह पूर्व कैबिनेट मंत्री बनाया गया था. प्रा. वसंत पुरके यहां से 1995, 1999, 2004 और 2009 में चार बार विधायक बने.

Open in App
ठळक मुद्देरालेगांव विधानसभा आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र में राज्य के आदिवासी विकास मंत्री प्राचार्य डॉ. अशोक उईके और पूर्व शिक्षा मंत्री प्रा. वसंत पुरके के बीच सीधी टक्कर हो रही है. अशोक उईके ने 2004 में शिवसेना, 2009 में रालेगांव विकास आघाड़ी की ओर से निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा था, पर चुनाव हार गए थे. 

रालेगांव विधानसभा आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र में राज्य के आदिवासी विकास मंत्री प्राचार्य डॉ. अशोक उईके और पूर्व शिक्षा मंत्री प्रा. वसंत पुरके के बीच सीधी टक्कर हो रही है. अशोक उईके ने 2004 में शिवसेना, 2009 में रालेगांव विकास आघाड़ी की ओर से निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा था, पर चुनाव हार गए थे. 

2014 में वे पहली बार भाजपा की टिकट पर चुन कर आए. उन्हें तीन माह पूर्व कैबिनेट मंत्री बनाया गया था. प्रा. वसंत पुरके यहां से 1995, 1999, 2004 और 2009 में चार बार विधायक बने. उन्होंने भी अपने राजनीतिक कैरियर में मंत्री, विधानसभा उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया.

कांग्रेस की ओर से कुल 12 लोगों ने उम्मीदवारी मांगी थी पर हाईकमान ने पुरके को ही पसंद किया. भाजपा एवं कांग्रेस दोनों में वर्तमान प्रत्याशियों को लेकर असंतोष तो है पर दोनों अपने दलगत विरोधियों को किस प्रकार संभालते हैं, उस पर सभी का ध्यान लगा हुआ है. 

हालांकि दोनों प्रमुख उम्मीदवारों के पास कार्यकर्ताओं की कमी नहीं है. आगामी दस दिनों में दोनों उम्मीदवार मतदाताओं तक अपनी बात कैसे पहुंचाते हैं, इस पर ही हार-जीत तय होगी.

इसके अलावा यहां से प्रहार जनशक्ति पक्ष, वंचित बहुजन आघाड़ी, बीएसपी, बहुजन मुक्ति मोर्चा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी आदि ने भी अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं. 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग